शिल्पा शेट्टी से शाहरुख तक, ये सेलेब्स अपनी गोद भरने के लिए ले चुके हैं किराए की कोख का सहारा

मुंबई. शिल्पा शेट्टी के लिए आज यानी की शुक्रवार 21 फरवरी का दिन बहुत ही खुशी वाला है। शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा के घर न्यूबॉर्न बेबी की किलकारियां गूंजी है उनके घर पर बेटी ने जन्म लिया है, जिसकी पहली फोटो शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल का नाम समिशा रखा है। इस बच्ची ने 15 फरवरी को जन्म लिया था। दरअसल, शिल्पा शेट्टी के लिए ये बड़ी खुशखबरी इसलिए हैं क्योंकि वो सेरोगेसी की मदद से दूसरी बार मां बनी हैं। ऐसे में बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जो इनसे पहले सेरोगेसी यानी की किराए की कोख के सहारे से अपनी गोद भर पाए हैं। 
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 21, 2020 6:54 AM IST

19
शिल्पा शेट्टी से शाहरुख तक, ये सेलेब्स अपनी गोद भरने के लिए ले चुके हैं किराए की कोख का सहारा
बॉलीवुड के किंग खान और रोमांस का किंग कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान को भी अपने तीसरे बच्चे अबराम के लिए सेरोगेसी का सहारा लेना पड़ा था। शाहरुख और गौरी खान ने पहले ही दो बच्चों के होने के बावजूद बॉलीवुड में सबसे पहले सेरोगेसी का सहारा लिया।
29
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की पत्नी किरण राव ने बच्चे को जन्म देने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया। आमिर और किरण ने सरोगेट मदर से 5 दिसंबर, 2011 को पैदा हुए अपने बेटे का नाम आजाद रखा। आजाद के जन्म के समय आमिर ने कहा था कि ये बच्चा उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि इसके जन्म के लिए उन्होंने कई दिक्कतों का सामना किया और लंबा इंतजार भी।
39
46 साल की उम्र में लीजा रे दो जुड़वा बच्चियों की मां बनी थीं। उनको मां बनने का सुख सेरोगेसी से ही मिल सका है। यह बात उन्होंने मां बनने के करीब तीन महीने बाद इंस्टाग्राम के जरिए बताई थी। लीजा रे को साल 2009 में ब्लड कैंसर हो गया था और 2010 में उन्होंने बताया था कि अब वे कैंसर-फ्री हैं। एक्ट्रेस ने साल 2012 में बिजनेसमैन जेसन देहनी से शादी की और इस साल जून में वह सेरोगेसी के जरिए मां बनीं।
49
जितेंद्र के बेटी और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनके भाई तुषार कपूर दोनों ही सेरोगेसी की मदद से बच्चे का सुख पाया है। एकता कपूर ने बेटे का नाम जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर रखा है। एकता कपूर से पहले तुषार कपूर ने सेरोगेसी का सहारा लिया था और उनके बेटे का नाम लक्ष्य है।
59
एडल्ट इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी आज तीन बच्चों की मां हैं। उन्होंने सबसे पहले 2017 में निशा कौर नाम की एक बच्ची को गोद लिया था। इसके बाद सेरोगेसी के मदद से दो जुड़वा बेटों अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर की एक्ट्रेस मां बनीं।
69
फिल्ममेकर करण जौहर दो बच्चों के पिता हैं। सेरोगेसी की मदद से वो दो जुड़वा बच्चों के सिंगल पैरेंट हैं। उनके बेटे का नाम यश जौहर और बेटी का नाम रूही जौहर है। करण ने दोनों बच्चों का नाम अपनी माता हीरू और पिता यश के नाम पर रखा है।
79
सलमान खान के भाई सोहेल खान ने सेरोगेसी की मदद से दूसरा बच्चा पाया। वो पहले से ही एक बेट निर्वान के पिता थे, लेकिन दूसरे बच्चे की ख्वाहिश में सोहेल खान ने सेरोगेसी की मदद ली। इस बच्चे का नाम उन्होंने योहान रखा है।
89
गोविंदा के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने सेरोगेसी की मदद से जुड़वां बच्चों के पिता है। कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने 2013 में शादी की थी। दोनों सेरोगेसी की मदद से पहली बार माता-पिता बने हैं।
99
शिल्पा के घर आई नन्ही परी। सेरोगेसी की मदद से एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनी हैं। इससे पहले उनका एक बेटा वियान है। दूसरे बच्चे के लिए एक्ट्रेस ने सेरोगेसी का सहारा लिया।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos