क्या Shraddha Kapoor शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं?, इन दो करीबियों ने दे डाला कुछ ऐसा हिंट

Published : Aug 28, 2021, 08:46 AM ISTUpdated : Aug 28, 2021, 10:11 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है। आए दिन किसी न किसी सेलेब्स के शादी के बंधन में बंधने की खबरें आती रहती है। इसी बीच खबर है कि शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) की बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha kapoor) भी जल्द ही 7 फेरे ले सकती है। वैसे, श्रद्धा अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखती हैं। लेकिन फिर भी वे सुर्खियों में आ ही जाती है। हाल ही में ये अफवाहें उड़ रही हैं कि श्रद्धा जल्द ही फेमस फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दरअसल, वे कई बार रोहन के साथ नजर आती रहती है और यहीं वजह है कि उनकी रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें उड़ रही है। इन अफवाहों ने तब औओर तूल पकड़ा जब मालदीव में श्रद्धा को रोहन श्रेष्ठा के साथ देखा गया था। श्रद्धा के कजिन भाई प्रियांक शर्मा और उनकी मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने उनकी शादी को लेकर खुलासा किया है। नीचे पढ़े आखिर श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर क्या कहा भाई और मौसी ने...

PREV
16
क्या Shraddha Kapoor शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं?, इन दो करीबियों ने दे डाला कुछ ऐसा हिंट

बता दें कि हाल ही में श्रद्धा कपूर ने एक ब्राइडल फोटोशूट भी करवाया है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। इसमें उन्होंने गहरे लाल रंग का लहंगा और हैवी ज्वैलरी कैरी कर रखी है। बड़ी बहन श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर कजिन भाई प्रियांक शर्मा ने कहा कि वो श्रद्धा और रोहन की शादी की खबरों पर कुछ कमेंट नहीं करना चाहते हैं। लेकिन अगर फ्यूचर की बात की जाए तो शादी एक अच्छा ऑप्शन है। वहीं, पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी खुशी जताते हुए कहा कि दोनों की शादी का सवाल काफी अजीब है लेकिन अगर ऐसा होगा तो सभी को खबर मिल ही जाएगी।

26

इतना ही नहीं जब वरुण धवन ने नताशा दलाल से शादी की थी और श्रद्धा ने कपल को बधाई दी थी तो वरुण ने जवाब में लिखा था- अब तुम भी तैयार रहो शादी के लिए। वरुण के कमेंट के बाद इस बात की और पुष्टि हो गई थी कि श्रद्धा रिलेशनशिप में है। 

36

बेटी की शादी के बारे में शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था- उन्हें नहीं मालूम कि इंटरनेट पर कैसी रिपोर्ट्स चल रही हैं। हां, यह जरूर है कि वो अपनी बेटी के साथ खड़े रहेंगे। वो श्रद्धा के हर फैसले में साथ रहेंगे, जो वो लेती हैं। इसमें उनकी शादी भी शामिल है। रोहन श्रेष्ठ ही क्यों? अगर वो आकर उनसे कहती हैं कि उन्होंने किसी को चुन लिया है और उसके साथ सेटल होना चाहती हैं तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है।

46

रोहन के बारे में बात करते हुए शक्ति कपूर ने कहा था- रोहन एक अच्छा लड़का है। वो बचपन से घर आता है। बता दें कि श्रेष्ठ और कपूर परिवार फ्रेंड्स हैं। शक्ति कपूर ने श्रेष्ठ परिवार को लेकर कहा था- वो रोहन के पिता राकेश श्रेष्ठ को पहले से जानते हैं। वो ना सिर्फ राकेश के साथ कई फोटोशूट्स किए बल्कि हम साथ में डिनर और ड्रिंक्स के लिए जाते रहे हैं। वो उनके अच्छे दोस्त हैं।

56

बता दें कि एक्ट्रेस होने के साथ ही श्रद्धा कपूर सिंगर भी हैं। श्रद्धा लाइव परफॉर्मेंस के साथ ही फैशन शोज भी अटेंड करती हैं। कुछ साल पहले श्रद्धा ने अमेजॉन के साथ मिलकर अपनी एक्सक्लूसिव फैशन लाइन इमारा भी लॉन्च की है।

66

श्रद्धा कपूर ने तीन पत्ती के बाद डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा की फिल्म लव का द एंड की, लेकिन उन्हें असली पहचान मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म आशिकी 2 से मिली। इस फिल्म के लिए उन्होंने यशराज प्रोडक्शन के साथ किया गया तीन फिल्मों का करार तोड़ दिया था। उन्होंने एक विलेन, हैदर, ABCD 2, बागी, हाफ गर्लफ्रेंड, हसीना पारकर जैसी फिल्मों में काम किया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories