7 PHOTOS: लैदर पेंट में असहज हुईं श्वेता तिवारी की 22 साल बेटी पलक, बार-बार करती रहीं एडजस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) शुक्रवार रात मुंबई के एक रेस्त्रां के बाहर नजर आईं। इस दौरान 22 साल की पलक ने ब्राउन कलर का फॉक्स लैदर जींस और मैरून कलर का स्टाइलिश  कॉर्सेट टॉप पहना हुआ था। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ब्लैक स्ट्रैपी सैंडल पहनी थी और उनके कंधे पर बैग दिखाई दे रहा था। पलक अपने आउटफिट में काफी ग्लैमरस लग रही थीं, लेकिन कुछ असहज भी दिखाई दे रही थीं। कार से उतरने से लेकर रेस्टोरेंट के अंदर जाने तक उन्होंने कम से दो-तीन बार अपने पेंट को एडजस्ट किया। खैर, पलक अपने लुक की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर भी हैं। नीचे की स्लाइड्स में देखिए पलक तिवारी की ताजा तस्वीरें और जानिए कैसे इंटरनेट यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं....

Gagan Gurjar | undefined | Published : Jan 7, 2023 12:35 PM
17
7 PHOTOS: लैदर पेंट में असहज हुईं श्वेता तिवारी की 22 साल बेटी पलक, बार-बार करती रहीं एडजस्ट

पलक तिवारी काफी दुबली-पतली हैं। यह देखकर सोशल मीडिया यूजर उन्हें कुछ खाने-पीने की सलाह दे रहे हैं। मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "प्लीज कुछ खाना खाओ।"

27

एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "आगे जाकर थोड़ा वेट गेन की सर्जरी कराने की जरूरत पड़ेगी इन मोहतरमा को। इसे कोई फिगर कहते हैं? अरे 90 के दशक की जितनी भी एक्ट्रेस हैं, फिगर दरअसल, उसको बोला जाता है। ये सिर्फ हड्डियों का ढांचा है।" 

37

एक यूजर ने लिखा है, "मैडम सपाट हैं पूरा।" एक यूजर ने उन्हें छिपकली बताया है। एक यूजर का कमेंट है, "खा ये लोग कुछ सकते नहीं। जाने हर दूसरे दिन रेस्टोरेंट जाकर किस बात का बिल बनाते हैं।"

Related Articles

47

पलक तिवारी 'कसौटी जिंदगी की' फेम प्रेरणा यानी श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं।

57

1998 में श्वेता ने राजा से शादी की थी और 2007 में उनका तलाक हो गया। पलक अब अपनी मां श्वेता के साथ ही रहती हैं।

67

वर्क फ्रंट की बात करें तो पलक को हार्डी संधू के गाने 'बिजली' से फेम मिला है। उन्होंने सलमान खान स्टारर 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। 

77
Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos