Published : Jan 07, 2023, 10:13 AM ISTUpdated : Jan 07, 2023, 12:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, AVATAR 2 BOX OFFICE COLLECTION : साल 2009 में अवतार के रिलीज़ के 13 साल बाद, इसका दूसरा भाग, अवतार: द वे ऑफ़ वॉटर ( Avatar: The Way of Water) 16 दिसंबर को भारत में रिलीज़ हुई थी । 1900 करोड़ में बने इस मूवी के सीक्वल ने भारत सहित दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई हुई है । ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक इसने टॉप गन: मेवरिक ( Top Gun: Maverick ) को भी पीछे छोड़ दिया और साल 2022 में रिलीज़ होने वाली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। देखें अवतार 2 ने अब तक कितना बिजनेस किया...
जेम्स कैमरून की अवतार दुनिया भर में 2.9 बिलियन डॉलर के साथ सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। अवतार वे ऑफ वाटर भी लगातार उसी दिशा में आगे बढ़ रही है।
213
अवतार 2 ने एक और उपलब्धि हासिल की है, ये फिल्म भारत में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर के रूप में भी उभरी है।
313
अवतार 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने 16 दिसंबर को भारत में बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की थी, इसने पहले दिन 40.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
413
यह अवतार 2 को भारतीय बाजार में बॉक्स ऑफिस पर दूसरा सबसे बड़ा ओपनर बनाता है। इससे पहले साल 2019 की फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम थी जिसने अपने शुरुआती दिन में 53.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
513
भारत में, अवतार 2 ने 6 जनवरी को लगभग 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है । यह फिल्म 22 दिनों के बाद भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक अवतार 2 का कुल कलेक्शन अब भारत में 358.20 करोड़ रुपये हो गया है।
613
अगर यह स्पीड जारी रहती है, तो फिल्म भारत में आमिर खान की दंगल के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर पाएगी, जो कि 387.38 करोड़ रुपये था।
713
यह भारत में एवेंजर्स एंडगेम के कुल कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती है, एवेंजर्स ने भारत में लगभग 367 करोड़ रुपए कमाए थे। अवतार 2 में भारत में अब तक की सबसे ज्यादा स्कोर करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनने की क्षमता रखती है।
813
इस बीच, जेम्स कैमरन की फिल्म ने भी ग्लोबल लेवल पर $1.5 विलियन डॉलर की कमाई कर ली है । डेडलाइन के मुताबिक, इसका रनिंग टोटल $1,516.5 M से अधिक है।
913
इसका सीधा मतलब यह है कि फिल्म ने साल 2022 में दुनिया भर में नंबर 1 रिलीज के रूप में टॉप गन: मेवरिक को पीछे छोड़ दिया है। यह कमाई के मामले में अब ग्लोवल लेवल पर 10 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है ।
1013
यूरोप में, अवतार 2 कोविड-19 महामारी के दौर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसने स्पाइडर-मैन: नो वे होम को क्रॉस कर लिया है।
1113
अवतार का सीक्वल, द वे ऑफ़ वॉटर, 16 दिसंबर को रिलीज़ हुआ। फिल्म सुली परिवार की लाइफ पर बेस्ड है। जिसमें जेक, नेतिरी और उनके बच्चे शामिल हैं। अवतार का सीक्वल, द वे ऑफ़ वॉटर, 16 दिसंबर को रिलीज़ हुआ। फिल्म सुली परिवार की लाइफ पर बेस्ड है। जिसमें जेक, नेतिरी और उनके बच्चे शामिल हैं।
1213
स्टीवन लैंग की क्वारिच और उसकी जनजाति इस फैमिली पर अटैक करती है, वहीं सुली फैमिली इसका मुंहतोड़ जवाब देती है । स्टीवन लैंग की क्वारिच और उसकी जनजाति इस फैमिली पर अटैक करती है, वहीं सुली फैमिली इसका मुंहतोड़ जवाब देती है ।
1313
जेम्स कैमरन के डायरेक्शन में सैम वर्थिंगटन, जो सलदाना, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग और केट विंसलेट ने एक्टिंग की है। अवतार: द वे ऑफ वॉटर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।