- Home
- Entertainment
- Bollywood
- BOX OFFICE पर बॉलीवुड के 5 साल, 2019 में कमाए 4300 Cr, 2022 नहीं रहा फिसड्डी, चौंका देगा आंकड़ा
BOX OFFICE पर बॉलीवुड के 5 साल, 2019 में कमाए 4300 Cr, 2022 नहीं रहा फिसड्डी, चौंका देगा आंकड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड फिल्मों का डंका सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में बजता है। इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स की फिल्मों को विदेशों में भी बढ़े शौक से देखा जा सकता है। साल 2023 में कई बड़े बजट और सुपरस्टार्स की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना हैं कि नया साल बॉलीवुड के बहुत कुछ नया लेकर आएगा। फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाएंगी। गुजरे साल 2022 को लेकर ऐसा कहा गया कि यह बॉलीवुड के लिए बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं रहा। हालांकि, सामने आए आंकड़ों पर नजर डाले तो यह इतना भी बुरा नहीं रहा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2022 में बॉलीवुड ने 2000 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, पिछले 5 साल का रिकॉर्ड देखें यह आंकड़ा काफी अच्छा है। आज आपको इस पैकेज में पिछले सालों में बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड का हाल कैसा रहा और इसने कितनी कमाई की, यह बताने जा रहे हैं, पढ़ें नीचे...
- FB
- TW
- Linkdin
)
सबसे पहले बात करते है साल 2017 की। यह साल बॉलीवुड के लिए अच्छा रहा। इस साल बॉलीवुड ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 3000 करोड़ रुपए का कमाई की। इस साल आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार, सलमान खान की टाइगर जिंदा है, अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेमकथा, अजय देवगन की गोलमाल रिटर्न्स, शाहरुख खान की फिल्म रईस हुई। इन सभी फिल्मों ने तगड़ी कमाई की। 2017 में सीक्रेट सुपरस्टार ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर करीब 977 करोड़ का कारोबार किया।
बात 2018 की, इस साल बॉलीवुड ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 3400 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इस साल आई रणबीर कपूर की संजू, दीपिका पादुकोण की पद्मावत, आयुष्मान खुराना की अंधाधुन, रणवीर सिंह की सिम्बा, सलमान खान की रेस 3, अक्षय कुमार की पैड मैन जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस जमकर पैसे कूटे। इस साल संजू ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस 587 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।
बीते पांच सालों में 2019 साल सबसे बेहतरीन कहा। इस बॉलीवुड ने करीब 4300 करोड़ का शानदार बिजनेस किया। इस साल ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर, शाहीद कपूर की फिल्म कबीर सिंह, विक्की कौशल की फिल्म उरी, सलमान खान की भारत, अक्षय कुमार की गुड न्यूज, हाउसफुल 4, मिशन मंगल जैसी धमाकेदार फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया। इस साल दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म वॉर (475.50 करोड़) बनी।
2020 में शुरुआती तीन महीने में फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, इसके बाद कोरोना लॉक डाउन के कारण सबकुछ बंद हो गया है। कुछ फिल्म मेकर्स ने अपनी फिल्में ओटीटी पर रिलीज की, लेकिन ज्यादातर ने अपनी फिल्मों की रिलीज रोक दी और लॉक डाउन खुलने का इंतजार किया। हालांकि, इस साल रिलीज हुई फिल्म अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी ने 368 करोड़ की कमाई की।
साल 2021 बॉलीवुड के लिए सबसे ज्यादा फिसड्डी रहा। इस साल बॉलीवुड ने बॉक्स ऑफिस पर महज 510 करोड़ का ही बिजनेस किया। कोरोना लॉक डाउन खुलने के बाद कुछ फिल्मों को सिनेमाघरों तो कुछ को ओटीटी पर रिलीज किया। अक्षय कुमार की सूर्यवंशी, रणवीर सिंह की 83, सलमान खान की अंतिम, जॉन अब्राहम की मुंबई सागा जैसी फिल्में रिलीज हुई। इसमें सबसे ज्यादा कमाई फिल्म सूर्यवंशी (294.91 करोड़) ने की।
2022 को बॉलीवुड के लिए सभी ने फिसड्डी माना। हालांकि, इस साल बॉलीवुड का कारोबार 2000 करोड़ रुपए रहा। माना कि इस साल ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन कुछ मूवीज ऐसी भी रही, जिसने अच्छा खासा बिजनेस किया। इस साल रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र, अनुपम खेर की द कश्मीर फाइल्स, अजय देवगन की दृश्यम 2, कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2, आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्में रिलीज हुई। ब्रह्मास्त्र इस साल दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी। फिल्म ने 431 करोड़ रुपए की कमाई की।
2023 में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स पर मेकर्स ने करीब 2500 करोड़ का दांव लगा रखा है। इस साल शाहरुख खान की पठान, जवान और डंकी रिलीज होगी तो सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान-टाइगर 3। वहीं, अजय देवगन की मैदान और भोला तो कार्तिक आर्यन की शहजादा-सत्यप्रेम की कथा देखने को मिलेगी। इसी तरह अक्षय कुमार की सेल्फी, ओएमजी 2, कैप्सूल गिल, बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें
गलत फैसला और दीपिका पादुकोण के हाथ से चली गई 7 हिट फिल्में, 2 तो सलमान खान के कारण खुद छोड़ी
शाहरुख खान की Pathaan में अब नहीं दिखेंगे ये 8 सीन, दीपिका पादुकोण के विवादित गाने पर भी लगे कट
एमएस धोनी सहित इन 7 का किया लाइमलाइट में आने के लिए दीपिका पादुकोण ने इस्तेमाल, 4 अब गुमनाम