- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 2023: SRK-दीपिका से कार्तिक-कियारा तक, फिर साथ दिखेंगी 7 HIT जोड़ियां, 2 ने दी सबसे ज्यादा ब्लॉकबस्टर
2023: SRK-दीपिका से कार्तिक-कियारा तक, फिर साथ दिखेंगी 7 HIT जोड़ियां, 2 ने दी सबसे ज्यादा ब्लॉकबस्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क. नए साल यानी 2023 में बहुत कुछ नया देखने और सुनने को मिलेगा। मनोरंजन जगत की बात करें तो इस साल कई बिग बजट फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, सिल्वर स्क्रीन पर बॉलीवुड की कुछ हिट जोड़ियां दोबारा साथ में दिखाई देंगी। इनमें शाहरुख खान (Shahrukh Khan)-दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone), आलिया भट्ट (Alia Bhatt)-रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से लेकर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)-सलमान खान (Salman Khan) सहित अन्य जोड़ियां एक बार फिर पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि इस साल दिखने वाली जोड़ियों में से 2 जोड़ियां ऐसी है, जिन्होंने सबसे ज्यादा हिट फिल्में दी है। नीचे पढ़ें 2023 में सिल्वर स्क्रीन पर दोबारा साथ नजर आने वाली हिट जोड़ियों के बारे में...

आपको बता दें कि फिल्म पठान शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की चौथी साथ वाली है। इसके पहले दोनों ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर और चेन्नई एक्सप्रेस में साथ नजर आए थे। ये तीनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। वहीं, अजय देवगन और तब्बू ने करीब 8 फिल्मों में साथ काम किया और इनमें से 6 हिट साबित हुई। ये फिल्में हैं विजयपथ, हकीकत, दृश्यम, दृश्यम 2, गोलमाल अगेन, दे दे प्यार दे।
सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी फिल्म टाइगर 3 से एक बार फिर साथ नजर आएगी। दोनों आखिरी बार फिल्म टाइगर जिंदा में नजर आए थे।
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फिर साथ नजर आने वाले है। दोनों इस साल रिलीज होने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। आखिरी बार दोनों गली ब्वॉय में दिखे थे।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फिल्म पठान में एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों आखिरी बार फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में साथ नजर आए थे।
कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी 2022 में आई फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आए थे। ये जोड़ी इस साल फिर फिल्म सत्यप्रेम की कथा में नजर आने वाली है।
तब्बू और अजय देवगन इस साल आने वाली फिल्म भोला में एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि दोनों 2022 में आईआ फिल्म दृश्यम 2 में साथ नजर आए थे।
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की हिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी। बता दें कि दोनों फिल्म शहजादा में नजर आने वाले है। दोनों आखिरी बार फिल्म लुका-छिपी में नजर आए थे।
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन आखिरी बार फिल्म हीरोपंती में नजर आए थे। दोनों की यह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। एक बार फिर यह हिट जोड़ी इस साल फिल्म गणपत में नजर आने वाली है।
ये भी पढ़ें
शाहरुख खान की Pathaan में अब नहीं दिखेंगे ये 8 सीन, दीपिका पादुकोण के विवादित गाने पर भी लगे कट
एमएस धोनी सहित इन 7 का किया लाइमलाइट में आने के लिए दीपिका पादुकोण ने इस्तेमाल, 4 अब गुमनाम
इस साउथ मेकर ने क्यों की HIT यश को लेकर इतनी बड़ी बात, FLOP बॉलीवुड पर कर डाला ऐसा कमेंट
ना देखा ना बात की, Ex पति संग डिनर करने पहुंची मलाइका अरोड़ा ने किया अरबाज खान को इग्नोर, 6 PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।