तो इसलिए नहीं हो पा रही शत्रुघ्न सिन्हा की 34 साल की बेटी की शादी, सलमान खान से भी है खास कनेक्शन

Published : Jun 02, 2021, 04:18 PM IST

मुंबई. सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) 34 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 2 जून 1987 को मुंबई में हुआ था। शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बेटी ने अपनी स्कूलिंग आर्य विद्या मंदिर, मुंबई से की है। उन्होंने एसएनडीटी यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। सोनाक्षी ने लाइफ में कभी नहीं सोचा था कि वो फिल्मों में काम करेंगी। लेकिन सलमान खान (Salman Khan) की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने 2010 में आई फिल्म दबंग से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 34 साल की सोनाक्षी का नाम काफी समय से बंटी सचदेवा से जोड़ा जा रहा है लेकिन अभी तक दोनों ने शादी नहीं की है, जिसके पीछे की वजह खुद सोनाक्षी ने बताई थी। 

PREV
18
तो इसलिए नहीं हो पा रही शत्रुघ्न सिन्हा की 34 साल की बेटी की शादी, सलमान खान से भी है खास कनेक्शन

2017 में खबर आई थी कि शत्रुघ्न सिन्हा के घर जल्द ही शहनाई बजेगी। बेटी सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सचदेवा जल्द ही सगाई कर लेंगे। लेकिन अभी तक न तो सगाई हो पाई और न ही शादी।

28

आपको बता दें कि बंटी सचदेवा का सलमान खान के साथ खास कलेक्शन है। दरअसल, बंटी सलमान के भाई सोहेल खान के साले है। सोहेल की पत्नी सीमा खान के सगे भाई है बंटी सचदेवा।

38

रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा के घरवालों को तो बंटी सचदेवा काफी पसंद हैं और वो इस इंतजार में हैं कि कब बेटी  दुल्हनियां बनेंगी। बंटी पीआर एंजेसी कॉर्नरस्टोन के मालिक है। 

48

बता दें कि सोनाक्षी और बंटी को कई पार्टियों में साथ देखा जा चुका है। वहीं, सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बंटी सेल्फमेड मैन हैं और वो अभी अपने बैचलरहुड को एन्जॉय करना चाहते हैं। यही वजह है कि अभी तक सोनाक्षी अभी तक शादी के बंधन में नहीं पाई। 

58

वैसे, सोनाक्षी ने 2005 में आई फिल्म 'मेरा दिल लेके देखो' के जरिए बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन बाद में वे एक्ट्रेस बन गई।

68

दबंग से डेब्यू करने वाली सोनाक्षी ने राउडी राठौड़, सन ऑफ सरदार, दबंग -2, लुटेरा, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा, बुलेट राजा, आर... राजकुमार, हॉलिडे : अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी, एक्शन जैक्सन, तेवर, अकीरा, मिशन मंगल जैसी फिल्मों में काम किया है।

78

सोनाक्षी ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। उन्होंने सलमान खान, अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, अजय देवगन, इमरान खान, सैफ अली खान जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की है। 

88

उन्होंने अपने अगले ओटीटी प्रोजेक्ट बुलबुल तरंग की घोषणा कर दी है। इसके अलावा वे भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में भी नजर आएंगी। इसमें वे अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories