जिम से नफरत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने किसके कहने पर घटाया 30 Kg वेट, 90 से 60 Kg हुआ वजन

मुंबई. शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) 34 साल की हो गई हैं। 2 जून 1987 को मुंबई में जन्मी सोनाक्षी ने कभी नहीं सोचा था कि वो एक्ट्रेस बनेंगी लेकिन किस्मत उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री ले आई। सोनाक्षी ने 2010 में सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म दबंग से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी काफी मोटी थीं और उनका वजन 90 किलो था। लेकिन उन्हें सलमान खान के कहने पर अपना वजन घटाना पड़ा था।

Asianet News Hindi | Published : Jun 2, 2021 6:05 AM IST / Updated: Jun 02 2021, 01:20 PM IST

19
जिम से नफरत करने वाली  सोनाक्षी सिन्हा ने किसके कहने पर घटाया 30 Kg वेट, 90 से 60 Kg हुआ वजन

बता दें कि सोनाक्षी ने अपनी स्कूलिंग आर्य विद्या मंदिर, मुंबई से की है। उन्होंने एसएनडीटी यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। 2008 से 2009 के बीच सोनाक्षी लैक्मे फैशन वीक पर रैम्प वॉक भी करती नजर आई थीं।
 

29

वैसे, सोनाक्षी ने 2005 में आई फिल्म 'मेरा दिल लेके देखो' के जरिए बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। सोनाक्षी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं, लेकिन सलमान खान के कहने पर उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने की सोची।

39

सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया था-मैं सलमान खान की शुक्रगुजार हूं क्योंकि उन्हीं के कारण आज मैं बॉलीवुड में हूं। दरअसल, सलमान ने ही उन्हें वजन कम करने और खुद पर ध्यान देने के लिए मोटिवेट किया था। इसके बाद सोनाक्षी ने अपना वजन 30 किलो तक कम किया था।

49

खबरों की मानें तो सोनाक्षी के लिए वजन कम करना आसान नहीं था। वो जिम से नफरत करती थीं और इससे उन्हें एलर्जी थी। हालांकि सलमान से प्रेरणा पाकर सोनाक्षी ने खुद को फैट से फिट बनाने के लिए अपना ध्यान लगाया और फिर खुद को उसी दिशा में मोड़ दिया।

59

सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बताया था- एक्सरसाइज करने और जिम जाने के बाद उन्होंने कभी भी अपना वजन चेक नहीं किया। उन्हें धीरे-धीरे अहसास होने लगा था कि वे फिट हो रही हैं। उन्होंने वजन कम करने के लिए शाहिद कपूर के ट्रेनर को हायर किया था। उन्होंने कार्डियो एक्सरसाइज, साइकलिंग, स्विमिंग, प्लेइंग टेनिस, जिम, हॉट योगा किया।

69

शरीर को डिटॉक्स और हाइड्रेट करने के लिए सोनाक्षी अब भरपूर पानी पीती हैं। उनका कहना है कि यह सेहत के साथ त्वचा के लिए भी अच्छा है। वह दिनभर में कम से कम 8-9 गिलास पानी पी लेती हैं। साथ ही दिनभर में एक बार जूस व ग्रीन टी का सेवन भी जरूर करती हैं।

79

सोनाक्षी ब्रेकफास्ट में दूध, गेहूं के टोस्ट खाती है। मिड मॉर्निंग में वे ड्राई फ्रूट्स, ग्रीन टी लेती है। लंच में रोटी, सब्जी और सलाद खाती है। ईवनिंग में फ्रूट्स और ग्रीन टी और डिनर में दाल तड़का, सब्जी, चिकन, फिश खाती है।

89

दबंग के अलावा सोनाक्षी ने राउडी राठौड़, सन ऑफ सरदार, दबंग -2, लुटेरा, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा, बुलेट राजा, आर... राजकुमार, हॉलिडे : अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी, एक्शन जैक्सन, तेवर, अकीरा और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

99

उन्होंने अपने अगले ओटीटी प्रोजेक्ट बुलबुल तरंग की घोषणा कर दी है। इसके अलावा वे भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में भी नजर आएंगी। इसमें वे अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos