समंदर किनारे बिकिनी में दिखी शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी तो लोगों ने पूछे सवाल, एक बोला- सब यहीं क्यों जा रहे

Published : Nov 23, 2020, 06:48 PM ISTUpdated : Nov 23, 2020, 07:05 PM IST

मुंबई। कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स इन दिनों मालदीव (Maldives) में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) की भी कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वो मालदीव के समंदर किनारे वेकेशन एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी ने ये तस्वीरें खुद शेयर की हैं। इन फोटो में सोनाक्षी ब्लैक बिकिनी में समंदर की रेत और पानी पर बैठी नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य फोटो में वो बड़ी सी हैट पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

PREV
18
समंदर किनारे बिकिनी में दिखी शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी तो लोगों ने पूछे सवाल, एक बोला- सब यहीं क्यों जा रहे

इन फोटोज को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा- आइलैंड गर्ल, हैप्पिएस्ट इन द वॉटर। बता दें कि सोनाक्षी फिलहाल मालदीव के कोधिप्परू आइलैंड के ग्रैंडपार्क में हैं। सोनाक्षी की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

28

वहीं सोनाक्षी की फोटो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने पूछा- नशेड़यों का नया अड्डा। आखिर पता तो लगे कि मालदीव्स में ऐसा है क्या?

38

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- मालदीव्स में जो भी जा रहा है उसकी एक लिस्ट बनाना चाहिए। वहीं एक ने पूछा- मालदीव्स में कोरोना नहीं है क्या? ये सबके सब मालदीव ही क्यों जा रहे हैं?

48

वहीं टाइगर श्रॉफ भी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ दिवाली वेकेशन मनाने के लिए मालदीव्स पहुंचे थे। दोनों ने यहां की फोटोज भी शेयर की हैं।  

58

बता दें कि इससे पहले टीवी एक्टर धीरज धूपर और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा के अलावा नागार्जुन की बहू समांथा और बेटे नागा चैतन्य भी मालदीव में हैं। 

68

इनके अलावा फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी हाल ही में मालदीव में थे। इनकी स्कूबा डाइविंग की फोटोज भी सामने आई थीं। 

78

रकुलप्रीत सिंह भी हाल ही में मालदीव्स में थीं। रकुल ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ड्रीम डेस्टिनेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें वो समंदर किनारे बिकनी पहने हुए एन्जॉय करती दिखी थीं। 

88

सोनाक्षी से पहले तारा सुतारिया भी मालदीव्स गई थीं, जहां उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। तारा के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन भी थे।

Recommended Stories