जब होनेवाले पति ने घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज तो हंसी नहीं रोक पाई अनिल कपूर की बेटी, Wedding Album

Published : May 08, 2021, 12:52 PM IST

मुंबई. सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की शादी को 3 साल हो चुके हैं। 8 मई, 2018 को सोनम ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ शादी की थी। दोनों की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में सोनम ने जो रेड एंड गोल्डन कलर का लहंगा पहना था उसे अनुराधा वकील ने तैयार किया था। शादी में उन्होंने लाल जोड़े के साथ अपनी मां सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) की ज्वैलरी भी कैरी की हुई थी। वहीं इस दौरान आनंद ने गोल्डन एंड व्हाइट शेरवानी पहनी थी। सोनम कपूर की एनिवर्सरी पर हम दिखा रहे हैं उनकी शादी का एलबम। बता दें कि अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने बेटी सोनम की शादी काफी धूमधाम से की थी। इसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। वहीं, शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया गया था।   

PREV
110
जब होनेवाले पति ने घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज तो हंसी नहीं रोक पाई अनिल कपूर की बेटी, Wedding Album

शादी के दौरान सोनम के होनेवाले पति आनंद आहूजा ने उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। ये देख सोनम अपनी हंस नहीं रोक पाई थी। शादी के दौरान सोनम लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

210

सोनम की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन अनिल कपूर के बंगले पर किया गया था। इसमें सोनम ने ऑारेंज एंड गोल्डन कलर का शरारा पहना था।

310

सोनम की संगीत सेरेमनी बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित सनटेक सिग्नेचर आइलैंड में हुई थी। इस दौरान उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा, हैवी चोली और इसके साथ बड़े झुमके, चोकर नेकलेस पहना था।

410

सोनम और आनंद ने करीब दो सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में शादी की थी। मुंबई में हुई शानदार शादी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स शामिल हुए थे। दोनों ने सिख रीति रिवाजों के साथ शादी की है। सोनम शादी के बाद लंदन में रहती हैं मगर लॉकडाउन से चलते वो दिल्ली में रह रही हैं।

510

वैसे आपको बता दें कि सोनम का शादी का कोई प्लान नहीं था। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि आखिर उन्होंने क्यों शादी करने फैसला लिया था।

610

सोनम ने बताया था, "मैं इस तरह से शादी करने को लेकर बिल्कुल भी एक्साइटेड नहीं थी। लेकिन जब मेरी मुलाकात इस बंदे (आनंद आहूजा) से हुई तो मैंने शादी का विचार बनाया। मैंने अपने आपसे कहा, ठीक है शादी कर लेते हैं। उस वक्त मुझे यही फैसला सही लगा।"

710

आनंद आहूजा इंडिया के टॉप बिजनेसमैन में से एक है। खबरों की मानें तो वो 3 हजार करोड़ के मालिक है। दिल्ली से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद आनंद ने अमेरिका से ग्रेजुएशन की और वही पर बिजनेस स्कूल व्हार्टन से एमबीए की है।

810

उन्होंने अमेजॉन में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम भी किया है। आनंद दिल्ली बेस्ड कंपनी BHANE के सीईओ और को-फाउंडर हैं। ये कंपनी देश की सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों में से एक है। जिसका सालाना टर्नओवर लगभग 450 मिलियन है। सिर्फ यहीं नहीं उन्होने अपना खुद का शू ब्रांड वेज और नॉन वेज भी शुरू किया है। जो भारत की पहली मल्टी ब्रांड स्नीकर कंपनी है।

910

दोनों की लव स्टोरी का सवाल है तो सोनम और आनंद की बातचीत फेसबुक और स्नैपचैट पर शुरू हुई। दो महीने बाद दोनों ने मिलने का फैसला लिया और पहली ही डेट में सोनम समझ गई थीं कि उन्हें जिंदगी आनंद के साथ गुजारनी है।

1010

2014 में आनंद और सोनम की मुलाकात हुई थी। बताया जाता है कि सोनम से मुलाकात के एक महीने के बाद ही आनंद ने उन्हे प्रपोज कर दिया था। और कुछ वक्त बात सोनम ने प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया था। सोनम अपनी पहली डेट के बारे में बता चुकी हैं। उन्होंने कहा था- 'मैंने उस दिन बहुत बुरे स्नीकर्स पहन रखे थे। मैं इनसे कहती भी रहती हूं कि मेरे बुरे स्नीकर्स देखकर भी आपको मुझसे प्यार हो गया।'

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories