श्रीदेवी की आंखों में नहीं देख पाते थे आमिर खान, सताता था एक डर, खुद किया था खुलासा

Published : Aug 14, 2020, 09:19 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी का 13 अगस्त को बर्थडे था। आज वो भले ही इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फैंस और परिवार को उनकी कमी खलती है। वो लोगों की यादों में जिंदा हैं। श्रीदेवी बेहद मेहनती थीं। जब वो परफॉर्म करती थीं तो उनका खामोश चेहरा गहरे एक्सप्रेशंस देता था। डांस से लेकर एक्टिंग तक जी तोड़कर मेहनत करती थीं। उनकी दीवानगी केवल फैंस तक ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री में भी जबरदस्त थी। तमाम एक्टर्स समेत मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान भी एक्ट्रेस के बडे़ फैन थे। वो कभी उनकी आंखों में नहीं देख पाते थे। आइए जानते हैं वो ऐसा क्यों नहीं कर पाते थे।

PREV
17
श्रीदेवी की आंखों में नहीं देख पाते थे आमिर खान, सताता था एक डर, खुद किया था खुलासा

फिल्ममेकर बोनी कपूर श्रीदेवी को देखते ही दीवाने हो गए थे। लेकिन, कम लोग ही जानते होंगे कि इंडस्ट्री में एक और फिल्ममेकर हैं, जो श्रीदेवी के जबरदस्त फैन रहे। वो श्रीदेवी की झलक पाने के लिए उनके घर के पास सड़क पर खड़े रहते थे। वो फिल्ममेकर कोई और नहीं बल्कि राम गोपाल वर्मा हैं। 

27

राम गोपाल श्रीदेवी की एक फिल्म देखकर दीवाने हो गए थे और उन्हें लगता था कि वह किसी दूसरी दुनिया से आई हैं। ये सब बातें राम गोपाल वर्मा ने खुद एक पोस्ट में लिखी थीं।

37

श्रीदेवी बेहद खूबसूरत थीं। खासकर उनकी आंखों के कई दीवाने थे। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान श्रीदेवी के जबरदस्त फैन हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह श्रीदेवी की आंखों में नहीं देख पाते थे। एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान एक्टर ने श्रीदेवी से जुड़ी यादें शेयर की थी। आमिर ने बताया था कि श्रीदेवी के साथ उन्हें एक मैग्जीन कवर का फोटोशूट करना था। इसको लेकर वह काफी एक्साइटेड थे।

47

आमिर ने बताया कि वह उस शूट के दौरान श्रीदेवी की आंखों में नहीं देखते थे। क्योंकि उनका मानना था कि जब भी वह उनकी आंखों में देखते तो खो जाते थे। उन्हें डर था कि श्रीदेवी कहीं ये जान न जाएं कि आमिर को उन पर क्रश है। उन्होंने यह भी कहा था कि श्रीदेवी गजब की एक्ट्रेस थीं।

57

श्रीदेवी अपनी एक्टिंग, डांसिंग और खूबसूरती के लिए तो फेमस थीं ही। उन्होंने 'सदमा' और 'चांदनी' जैसी फिल्मों में गाने भी गाए हैं।

67

श्रीदेवी की आंखें बेहद खूबसूरत थीं। फिल्म 'निगाहें' और 'नगीना' के बाद उनकी आंखें काफी चर्चा में रहीं। दरअसल, फिल्म में उन्होंने इच्छाधारी नागिन का रोल प्ले किया था। इसके लिए उन्होंने रंग-बिरंगे लेंस लगाए थे।

77

रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि लेंस लगाने की वजह से श्रीदेवी की आंखों में दिक्कत आ गई थी। डॉक्टर्स ने उन्हें चेतावनी दी थी कि इससे उनकी आंखें खराब हो सकती हैं लेकिन, उन्होंने फिल्म के लिए अपनी आंखें रिस्क में डाल दी थीं। वह सेट्स पर आईड्रॉप लेकर जाती थीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories