Ananya Panday अपनी बेस्टी सुहाना-शनाया और खुशी के साथ डिनर पर पहुंची,ग्लैमर में Suhana Khan सब पर पड़ गईं भारी

Published : Feb 27, 2022, 01:52 AM ISTUpdated : Feb 27, 2022, 01:55 AM IST

मुंबई.बॉलीवुड में वैसे तो बहुत ही कम लोगों के बीच पक्की वाली दोस्ती बनती है। लेकिन कुछ स्टारकिड्स इसे गलत साबित करने में लगे हैं। सुहाना खान (Suhana khan), अनन्या पांडेय (Ananya panday), शनाया कपूर (Shanaya kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) की दोस्ती मिसाल है। बी टाउन की ये लड़कियां जहां भी जाती हैं साथ होती है। पार्टी हो या फिर डिनर सब एक साथ नजर आते हैं। शनिवार की रात भी ये चारों एक साथ आउटिंग पर निकली। एक साथ डिनर की। इस दौरान चारों का ग्लैमरस लुक देखते ही बनता था। आइए देखते हैं इनका सिजिलिंग लुक्स....

PREV
18
Ananya Panday अपनी बेस्टी सुहाना-शनाया और खुशी के साथ डिनर पर पहुंची,ग्लैमर में Suhana Khan सब पर पड़ गईं भारी

सुहाना खान और अनन्या पांडेय रेस्त्रा में एक साथ पहुंची। इसके बाद शनाया और खुशी कपूर पहुंची। चारों ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिया। हालांकि कई बार ये कैमरे की जद से बचती नजर आती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने जमकर पोज दिया।

28

ये सभी अपने फैशनेबल आउटफिट में बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। अनन्या लैवेंडर रंग की बॉडीकॉन ड्रेस में प्यारी लग रही थीं। उन्होंने इसके साथ स्निकर पहने थे। खुले बालों में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

38

बता दें कि हाल ही में अनन्या की मूवी 'गहराइयां' रिलीज हुई थी। ना तो उनकी फिल्म की उतनी तारीफ हुई और ना ही अनन्या को उतनी सराहना मिली। लेकिन पूरी मूवी में वो बेहद ही ग्लैमरस लुक में दिखाई दी।
 

48

सुहाना खान हाल ही में न्यूयॉर्क से मुंबई लौटी हैं। काफी लंबे वक्त बाद वो अब पैपराजी की नजरों में आने लगी हैं। डिनर पर निकली सुहाना अपनी बाकि सहेलियों पर भारी पड़ती दिखाई दीं। उनको एक सफेद ट्यूब टॉप पहने देखा गया था जिसे उन्होंने एक जोड़ी धारीदार पतलून के साथ स्टाइल किया था।

58

हैवी मेकअप और कर्ल बालों में वो बेहद ही हसीन लग रही थीं। बता दें कि सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। जोया अख्तर की मूवी आर्चीज से वो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी।

68

 मुंबई के बांद्रा इलाके में मिज़ू रेस्त्रां में चारों दोस्त नजर आईं।  संजय और महीप कपूर की बेटी शनाया भी स्टाइलिश लुक में यहां पहुंची। शनाया ने कट-आउट डिटेलिंग वाली सफेद ड्रेस पहनी थी। 

78

वहीं, बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी अपने दोस्तों के साथ नजर आईं। वो अपने ब्लैक को-ऑर्ड सेट में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

88

खुशी भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। बोनी कपूर ने बताया कि उनकी छोटी बेटी खुशी अप्रैल से शूटिंग शुरू करेंगी। बताया जा रहा है कि खुशी भी सुहाना खान की मूवी में दिखाई देंगी।

और पढ़ें:

BHOJPURI HOLI SONG: NIRAHUA होली के रंग में डूबे आए नजर, इस हीरोइन के संग जमकर खेले रंग

Ekta kapoor पर लगा कॉन्सेप्ट चोरी का आरोप, Kangana Ranaut के इस शो पर लग सकता है ब्रेक

Urfi Javed ट्रांसपेरेंट बिकिनी पहन रोड पर किया 'रैंप वॉक', फैंस बोले- ऐसे कपड़े पहन जाती कहां है ये

Read more Photos on

Recommended Stories