Published : Mar 09, 2020, 03:50 PM ISTUpdated : Mar 16, 2020, 11:11 AM IST
मुंबई. शाहरुख खान के तीन बच्चे है दो बेटे और एक बेटी। शाहरुख की बेटी सुहाना अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है। होली के मौके पर सुहाना ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिकली किया है। इंस्टा पर डेब्यू करते ही सुहाना के 1 लाख 42 हजार फॉलोअर्स भी बन गए हैं। इंस्टा पर सुहाना ने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कई फोटोज शेयर की है। हालांकि, फैमिली फोटो कहीं भी पापा शाहरुख नजर नहीं आ रहे हैं। जबकि, सुहाना पापा के सबसे ज्यादा करीब है। फिलहाल सुहाना अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही है। अक्सर सुहाना दोस्तों के साथ मस्ती करतीं और पार्टीज एन्जॉय करती नजर आती हैं।
हालांकि, सुहाना ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इसके अलावा सुहाना की इन दिनों बचपन की एक फोटो काफी वायरल हो रही है। सुहाना की ये फोटो उनकी दोस्त अनन्या पांडे ने शेयर की है। इस फोटो में सुहाना को पहचान पाना मुश्किल है।
28
सुहाना एक फोटो में खुले बाल, रेड लिपस्टिक और गॉगल लगाए बेहद ग्लैमरस नजर आ रही है। उन्होंने क्रॉप टॉप के साथ पिंक और व्हाइट कलर का पजामा कैरी किया है।
38
बता दें कि सुहाना अपनी पढ़ाई लंदन यूनिवर्सिटी में पूरी कर रही हैं।
48
सुहाना लंदन में हायर एजुकेशन की पढ़ाई कर रही है। सुहाना को डांसिंग और स्पोर्ट्स बेहद पसंद है। वो स्कूल के कई स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होती रही हैं।
58
पापा शाहरुख चाहते हैं कि वो अच्छी डांसर बनकर दुनियाभर में उनका नाम रोशन करें।
68
सुहाना, पापा शाहरुख की तरह ही एक्टिंग फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती है। वे स्कूल में भी कई प्लेज में हिस्सा लेती आई हैं। सुहाना, पापा के काफी करीब हैं।
78
शाहरुख ने एक बार करन जौहर के शो 'कॉफी विद करन' में बेटी के सवाल पर कहा था, "यदि कोई लड़का मेरी बेटी के लिप्स पर किस करेगा तो मैं उसका होंठ उखाड़ कर फेंक दूंगा।"
88
कुछ साल पहले शाहरुख खान ने फेमस मैगजीन 'फेमिना' को दिए इंटरव्यू में कहा था कि बेटी सुहाना को जो लड़के डेट करना चाहता हैं, उनके लिए उन्होंने कुछ शर्तें बनाई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।