होनेवाले सास ससुर को मनाने में सुनील शेट्टी को लगे थे 9 साल, इसलिए नहीं बनाना चाहते थे दामाद

Published : May 04, 2020, 07:00 PM ISTUpdated : May 07, 2020, 12:14 PM IST

मुंबई। कोरोना लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सेलेब्रिटी अपनी यादगार तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसी दौरान सुनील शेट्टी और उनकी फैमिली की एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो पत्नी माना, बेटी अथिया और बेटे अहान के साथ नजर आ रहे हैं। सुनील शेट्टी ने 29 साल पहले 1991 में माना कादरी से शादी की थी। माना से शादी के लिए सुनील शेट्टी को बहुत पापड़ बेलने पड़े थे। यहां तक कि होनेवाले सास-ससुर को मनाने में सुनील शेट्टी को 9 साल लग गए थे। 

PREV
18
होनेवाले सास ससुर को मनाने में सुनील शेट्टी को लगे थे 9 साल, इसलिए नहीं बनाना चाहते थे दामाद

साउथ इंडिया से ताल्लुक रखने वाले सुनील शेट्टी ने जिस लड़की से शादी की, वो गुजरात के एक मुस्लिम फैमिली से ताल्लुक रखती है और उसका नाम माना कादरी है। सुनील शेट्टी के प्यार की कहानी एक पेस्ट्री शॉप से शुरू हुई थी। यहां सुनील ने पहली बार माना को देखा और देखते ही दिल दे बैठे थे। 

28

हालांकि माना के दिल तक पहुंचने के लिए सुनील ने पहले उनकी बहन से दोस्ती की थी। इसके बाद माना से पहली मुलाकात में ही सुनील ने बिना देरी किए उन्हें प्रपोज कर दिया था। माना ने भी इस प्रपोजल को फौरन एक्सेप्ट कर लिया था।

38

लेकिन असली पेच तो ये था कि दोनों अलग-अलग धर्म के थे। इसलिए दोनों के ही पेरेंट्स उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। पेरेंट्स के मना करने के बाद भी दोनों की मोहब्बत में कोई कमी नहीं आई। 

48

दोनों ने ही अपने-अपने घरवालों को मनाने की पूरी कोशिश करते रहे। आखिरकार 9 साल बाद घरवालों को इनके प्यार के आगे झुकना ही पड़ा और 1991 में दोनों ने शादी कर ली।

58

कपल के दो बच्चे अथिया और अहान शेट्टी हैं। अथिया ने तो बॉलीवुड में कदम रख दिया है वहीं अहान डेब्यू की तैयारी में है। सुनील ने शादी के बाद बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 1992 में आई फिल्म 'बलवान' से इंडस्ट्री में कदम रखा था।

68

सुनील शेट्टी की पत्नी माना मुंबई के वर्ली इलाके में अपना इंटीरियर शोरूम चलाती हैं, जबकि सुनील का अपना होटल इंडस्ट्री का कारोबार है। वे कामयाब एक्टर होने के साथ ही सफल कारोबारी भी हैं। 

78

मोटेतौर पर सुनील शेट्टी को ही एक्टिंग के साथ खुद का बिजनेस करने की परंपरा शुरू करने का श्रेय जाता है। क्रिकेट के साथ ही सुनील किक बॉक्सिंग भी अच्छी कर लेते हैं।

88

सुनील ने 'वक्त हमारा है' (1993), 'दिलवाले' (1994), 'मोहरा' (1994), 'गद्दार' (1995), 'सपूत' (1996), 'हेरी फेरी' (2000), 'रिफ्यूजी' (2000) 'धड़कन' (2000), 'ब्लैकमेल' (2005) जैसी प्रमुख फिल्मों में काम किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories