60 साल की उम्र में भी 30 साल के जवान दिखते हैं सुनील शेट्टी, 8 PHOTOS में देखें उनका धांसू LOOK

मुंबई. बॉलीवुड फिल्मों में एक्शन हीरो की इमेज रखने वाले सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) 60 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 11 अगस्त, 1961 को मुल्की में हुआ था। सुनील पिछले 25 सालों से इंडस्ट्री में है। हालांकि, अब वे बॉलीवुड फिल्मों में कम ही नजर आते हैं, लेकिन वे साउथ की फिल्मों में एक्टिव है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सुनील इस उम्र में खुद को इतना फिट रखते हैं कि उन्हें देखकर लगता है कि उनकी उम्र अभी 30 साल की ही होगी। वे रेग्युलर अपनी फिटनेस पर काम करते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी वर्कआउट करते कई फोटोज और वीडियोज शेयर कर रखे हैं। नीचे पढ़े सुनील शेट्टी की फिटनेस और धांसू बॉडी का राज...

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2021 5:33 AM IST

18
60 साल की उम्र में भी 30 साल के जवान दिखते हैं सुनील शेट्टी, 8 PHOTOS में देखें उनका धांसू LOOK

करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले सुनील शेट्टी जिम में बर्कआउट करना पसंद करते हैं। उनकी शानदार फिजिक सैकड़ों फैन्स को मोटीवेट करती है। वे रोज करीब 45 मिनट जिम में वर्कआउट करते हैं। खुद को फिट रखने के लिए अपनी डाइट पर खास ध्यान देते हैं। 

28

सुनील शेट्टी रोज सुबह 5 बजे उठकर करीब 2 घंटे तक एक्सरसाइज करते है। हैवी वर्कआउट के साथ वे योग और मेडीटेशन भी करना पसंद करते हैं। बात उनके डाइट की करें तो प्रोटीन शेक, नारियल पानी पीना पसंद करते हैं। खाने में भी वे तली हुई चीजें खाने से बचते है। 

38

सुनील शेट्टी ने 31 साल की उम्र में 1992 में फिल्म बलवान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या भारती लीड रोल में थी। इस फिल्म से इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक्शन हीरो के तौर पर हुई थी। सुनील की पहली ही फिल्म हिट रही थी। 
 

48

90 के दशक में उन्होंने एक के बाद लगातार हिट फिल्में दी थी। उन्होंने वक्त हमारा है, दिलवाले, अंत, मोहरा, गोपी-किशन, कृष्णा सपूत, बॉर्डर जैसी हिट फिल्मों में काम किया। सुनील ने फिल्म में लीड हीरो के अलावा विलेन का रोल भी प्ले किया। वे 2001 में आई फिल्म धड़कन में निगेटिव में किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

58

बता दें कि सुनील शेट्टी सिर्फ फिल्मों से ही कमाई नहीं करते हैं। उनका करोड़ों का बिजनेस है। वे फिटनेस फ्रीक है इसलिए उन्होंने फिटर नाम की एक ऑनलाइन फिटनेस चैन 2019 से इन्वेस्ट करना शुरू किया। इसके फाउंडर जीतेंद्र चौकसे है, जिन्होंने 2016 में इस ऑनलाइन चैन की शुरुआत की थी। 
 

68

शायद कम ही लोग जानते हैं कि सुनील शेट्टी ने इंडिया के लीडिंग फिटनेस रियलिटी शो बिगेस्ट लॉसर जीतेगा और इंडियाज असली चैम्पियन है दम को होस्ट किया था। 
 

78

सुनील शेट्टी ने गद्दार, टक्कर, कहर, विनाशक, आक्रोश, हमसे बढ़कर कौन, रिफ्यूजी, कुछ खट्टा कुछ मिठा, प्यार इश्क मोहब्बत, जानी दश्मन, कांटे, मैं हूं ना, हलचल, दीवाने हुए पागल, चुप चुपके, हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, दे दनादन जैसी फिल्मों में काम किया है।

88

वर्कफ्रंट की बात करें उनके पास किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है, लेकिन वे साउथ की कई फिल्मों में नजर आएंगे। उनकी अपकमिंग फिल्म Marakkar: Lion of the Arabian Sea, Ghani। बता दें कि उन्होंने कुछ फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos