चेहरे पर मास्क और आंखों में आंसू लिए मुंबई पहुंचा सुशांत का परिवार, यहां होगा अंतिम संस्कार

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। उनके शव का देर रात पोस्टमार्टम हुआ। सामने आई जानकारी के मुताबिक उनकी मौत फंदे पर लटकने से ही हुई है। मुंबई पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने खुदकुशी की है। हालांकि, अभी तक इसका कारण पता नहीं चल सका है। उनके घर को भी सील कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका अंतिम मुंबई में सोमवार को शाम 4 बजे तक किया जाएगा। रविवार देर रात उनका परिवार मुंबई पहुंचा है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 15, 2020 4:49 AM IST / Updated: Jun 16 2020, 09:55 AM IST

18
चेहरे पर मास्क और आंखों में आंसू लिए मुंबई पहुंचा सुशांत का परिवार, यहां होगा अंतिम संस्कार

चेहरे पर मास्क और आंखों में आंसू लिए परिवार सुंशात का अंतिम करने मुंबई पहुंच गया है। परिवार को मुंबई के कालीन एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 

28

कोरोना वायरस की वजह से उनके अंतिम संस्कार में ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। सुशांत के पिता के अलावा उनकी बहनें और कुछ अन्य करीबी ही जा सकेंगे। उनकी बॉडी फिलहाल कूपर मुर्दा घर में ही है।

38

बता दें कि उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शुरुआती तौर पर आत्महत्या की बात सामने आई है। वहीं, डॉक्टरों ने उनके ऑर्गन्स को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया है। यहां जांच की जाएगी कि उनके ऑर्गन्स में किसी तरह का जहर या ड्रग्स तो नहीं है।

48

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। उनके नौकर ने पुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दी थी। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर नौकर और उनके पड़ोसियों से पूछताछ की।
 

58

उनके घर से हाइपरटेंशन और डिप्रेशन की दवाओं के पेपर मिले हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि घर से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके साथ ही मामले की जांच चल रही है।

 खबरों की मानें तो पुलिस उनके घर से पॉलीथिन में दवा और कुछ अहम सुराग लेकर बाहर निकली थी। 

68

सुशांत का जन्म पटना, बिहार में हुआ है। उनके पिता सरकारी अधिकारी हैं। उनका परिवार  2000 के शुरुआती समय में दिल्ली में बस गया। सुशांत की 4 बहनें भी हैं जिसमें से एक मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

78

राजपूत की शुरुआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से हुई है और इसके आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने की पढ़ाई पूरी की थी। 

88

उन्होंने काय पो छे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, वेल्कम टू न्यू यॉर्क, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे, ड्राइव और दिल बेचारा फिल्मों में काम किया।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos