मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। उनके शव का देर रात पोस्टमार्टम हुआ। सामने आई जानकारी के मुताबिक उनकी मौत फंदे पर लटकने से ही हुई है। मुंबई पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने खुदकुशी की है। हालांकि, अभी तक इसका कारण पता नहीं चल सका है। उनके घर को भी सील कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका अंतिम मुंबई में सोमवार को शाम 4 बजे तक किया जाएगा। रविवार देर रात उनका परिवार मुंबई पहुंचा है।