ये शख्स उठा लेता सुशांत का फोन तो शायद बच जाती उनकी जान, अब भड़के लोग एक्टर को सुना रहे खरी-खोटी

Published : Jun 15, 2020, 02:01 PM ISTUpdated : Jun 17, 2020, 12:17 PM IST

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि आम लोग भी हैरान हैं। उन्होंने 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगा ली। सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने की वजह फांसी को ही बताया गया है। ऐसे में हर किसी के जेहन में ये सवाल कौंध रहा है कि आखिर सुशांत को ऐसा कौन-सा गम था, जिसकी वजह से उन्होंने ये आत्मघाती कदम उठाया। सुसाइड से पहले सुशांत ने अपने दोस्त महेश शेट्टी को 2 बार फोन लगाया था। हालांकि महेश ने तब उनका फोन नहीं उठाया था। 

PREV
18
ये शख्स उठा लेता सुशांत का फोन तो शायद बच जाती उनकी जान, अब भड़के लोग एक्टर को सुना रहे खरी-खोटी

सुशांत के निधन के बाद महेश शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए दोस्त की असामयिक मौत पर दुख जाहिर किया है। लेकिन सुशांत के निधन से दुखी उनके फैंस महेश शेट्टी को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

28

महेश ने अपनी पोस्ट में लिखा- हम सभी सुशांत के असामयिक निधन की खबर से गहरे सदमे में हैं। मैंने अपना भाई खोया है, एक प्यारा-सा दोस्त खोया है। इस सच्चाई को स्वीकार करना वाकई बेहद दुखद है। मेरी मीडिया और सभी लोगों से रिक्वेस्ट है कि थोड़ी प्राइवेसी दें। ताकि हम इस भारी नुकसान से उबर पाएं। 

38

महेश शेट्टी के इस पोस्ट पर लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- तुमने सुशांत का फोन क्यों नहीं उठाया? कैसे दोस्त थे कि उसे कम्प्लीट फील नहीं हुआ? वहीं एक और शख्स ने सवालिया लहजे में पूछा, आपको सुशांत ने आखिरी कॉल किया था। बताओ उन्होंने क्या कहा था। 

48

बता दें कि सुसाइड से पहले शनिवार देर रात सुशांत ने दोस्त महेश शेट्टी को फोन लगाया था। हालांकि ज्यादा रात होने की वजह से शायद महेश ने फोन रिसीव नहीं किया था। 

58

हालांकि बाद में सुशांत ने रविवार को अपनी बहन और दोस्त महेश शेट्टी से फोन पर बात की थी। सुबह महेश और सुशांत की बात हुई थी। हालांकि सुशांत ने आखिरी बार फोन में महेश से क्या बात की, ये अब तक राज ही है।

68

वहीं, सुशांत राजपूत की खुदकुशी के मामले में अब मुंबई पुलिस महेश शेट्टी से भी पूछताछ करेगी। महेश का बयान दर्ज किया जाएगा।

78

बता दें कि सुशांत पिछले 6 महीने से स्ट्रेस में थे। पुलिस को उनके फ्लैट से कुछ मेडिकल रिपोर्ट भी मिली हैं। सुशांत सिंह राजपूत की कोरोना जांच भी हुई। यह निगेटिव आई है। अभिनेता का अंतिम संस्कार दोपहर बाद मुंबई में होगा।

88

सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म 'छिछोरे' थी। उनकी मौत पर बॉलीवुड में सदमा पहुंचा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तमाम केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने दुख जताया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories