सुशांत सिंह का अंतिम संस्कार, दोस्त को विदाई देने पहुंची शक्ति कपूर की बेटी, ये सेलेब्स भी दिखे

मुंबई. मात्र 34 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में हुआ। भारी बारिश के बीच दोस्त को विदाई देने शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर चेहरे पर मास्क लगाकर पहुंची। इसके अलावा कृति सेनन सहित इंडस्ट्री से जुड़े कुछ और लोग भी इस मौके पर नजर आए। बेटे की अंतिम यात्रा में सुशांत के पिता को संभालना मुश्किल हो रहा था। परिवारवालों ने उन्हें सहारा दिया तब कहीं जाकर वे चल पाए। शमशान घाट पर इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। अंतिम संस्कार में सुशांत के पिता केके सिंह, बहनें, बहनोई और चचेरे भाई विधायक नीरज सिंह बबलू शामिल रहे। इसके अलावा कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, विवेक ओबेरॉय, रिया चक्रवर्ती, रणदीप हुड्डा, राजकुमार राव, सुनील शेट्टी, वरुण शर्मा और अर्जुन बिजलानी सहित कई सेलेब्स मौजूद थे।

Asianet News Hindi | Published : Jun 15, 2020 11:29 AM IST / Updated: Jun 16 2020, 09:53 AM IST

19
सुशांत सिंह का अंतिम संस्कार, दोस्त को विदाई देने पहुंची शक्ति कपूर की बेटी, ये सेलेब्स भी दिखे

बता दें कि सुशांत ने रविवार को अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। उनके शव का देर रात पोस्टमार्टम हुआ। सामने आई जानकारी के मुताबिक उनकी मौत फंदे पर लटकने से ही हुई है। पुलिस के अनुसार उन्होंने खुदकुशी की है। हालांकि, अभी तक इसका कारण पता नहीं चल सका है। उनके घर को भी सील कर दिया गया है।

29

सुशांत के अंतिम संस्कार से ठीक पहले एक खास पूजा कराई गई, जिसे पंचक पूजा कहा जाता है। गरुड़ पुराण के मुताबिक अगर किसी पंचक में किसी की मौत जो जाए तो उसके साथ ये विपदा उसके परिवार के पांच लोगों पर भी आती है। परिवार के नजदीकी ज्योतिष ने परिवार को बताया है कि सुशांत की मृत्यु पंचक विचर में हुई है। आषाढ़ महीने के पंचक की शुरुआत 11 जून से हुई है और ये 16 जून तक रहेगी।

39

सुशांत का पार्थिव शव एंबुलेंस से शमशान घाट लाया गया। अंत‍िम संस्‍कार में केवल 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत मिली थी। हालांकि, सुशांत के कई दोस्‍त भी इस दुख की घड़ी में शमशान घाट के बाहर मौजूद रहे, उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

49

बता दें कि सुशांत के पिता एयरपोर्ट से सीधे बांद्रा में अपने बेटे के घर पहुंचे थे। घर के बाहल भी धीरे-धीरे लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी थी। उनके रिश्तेदार और करीबी शमशान पहुंचने से पहले घर पर पहुंचे थे।

59

दोस्त सुशांत को अंतिम विदाई देने श्रद्धा कपूर शमशान घाट पहुंची।

69

कृति सेनन भी सुशांत सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुई।

79

शमशान घाट के बाहर फैन्स की भीड़ उमड़ पड़ी।

89

पुलिस ने सुशांत की बहन से भी पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि भाई ने दवा लेना बंद कर द‍िया था। बहन ने बताया कि 4-5 दिन पहले ही उनकी भाई से बात हुई थी और उन्होंने बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

99

बॉलीवुड से जुड़े कुछ सेलेब्स भी सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos