क्या सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड से चल रही थी अनबन ? लंबे समय से थे दोनों रिलेशनशिप में

मुंबई. एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर यह है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। अभी तक उनके सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी थी। सुशांत के इस कदम ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। सुशांत ने अचानक इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सुशांत डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे।

Asianet News Hindi | Published : Jun 14, 2020 11:11 AM IST / Updated: Jun 16 2020, 10:00 AM IST

19
क्या सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड से चल रही थी अनबन ? लंबे समय से थे दोनों रिलेशनशिप में

कुछ दिनों से सुशांत और रिया चक्रबर्ती एक-दूसरे के काफी करीब देखे जा रहे थे। हाल के दिनों में कई बार दोनों हॉलीडे पर भी एक साथ देखे गए। अब जब सुशांत नहीं रहे तो कहा ये भी कहा जा रहा है कि उनके और रिया के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। हालांकि सुशांत और रिया ने कभी भी अपने रिश्तों को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

29

हाल के एक इंटरव्यू में सुशांत से अपने रिश्ते पर रिया ने कहा था कि न सुशांत ने इसे कुबूल किया और न मैंने। तो ये सच नहीं है। उन्होंने सुशांत को अपना अच्छा दोस्त बताया था। रिया ने ये भी कहा था कि वो दोनों यशराज फिल्म्स में जब थे तब से एक दूसरे को जानते हैं। इसके अलावा उनका कहना था कि दोनों के मैनेजर भी लंबे वक्त तक एक ही रहा।

39

इंटरव्यू में रिया ने भले ही उन्हें दोस्त करार दिया हो लेकिन ये भी कहा था- "मैं उनके बारे में नहीं जानती, लेकिन मेरे लिए वो सुपर क्यूट और अट्रैक्टिव है। लेकिन मैं नहीं जानती कि वो मेरे बारे में क्या सोचता है।"

49

कहा जा रहा है कि सुशांत के घर उनके कुछ दोस्त भी मौजूद थे। रात में वह अपने कमरे में सोने के लिए गए। लेकिन जब सुबह उन्होंने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और कुछ जवाब नहीं दिया तो उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और वह फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले।

59

अंकिता लोखंडे और सुशांत ने लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, कुछ सालों पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। दोनों ने जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता में साथ काम किया था। एक साथ काम करते हुए ही दोनों नजदीक आए थे। इसके बाद दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते को कबूल कर लिया था। कपल काफी खुश था लेकिन अचानक ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।

69

बता दें कि सुशांत को डिप्रेशन था और उनका इलाज चल रहा था। उनके घर से दवाइयां और प्रिसक्रिप्शन मिले हैं। पुलिस को कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं जिसके मुताबिक वे डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। फिलहाल उनके घर से अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है।

79

सुशांत का जन्म पटना, बिहार में हुआ है। उनके पिता सरकारी अधिकारी हैं। उनका परिवार  2000 के शुरुआती समय में दिल्ली में बस गया। सुशांत की 4 बहनें भी हैं जिसमें से एक मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

89

राजपूत की शुरुआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से हुई है और इसके आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने की पढ़ाई पूरी की थी। 

99

उन्होंने काय पो छे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, वेल्कम टू न्यू यॉर्क, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे, ड्राइव और दिल बेचारा फिल्मों में काम किया।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos