बहन प्रियंका और सुशांत के बीच क्यों हुआ था झगड़ा, दोस्त ने बताया, रिया भी लगा चुकी हैं आरोप

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सुलझने की बजाय उलझता नजर आ रहा है। हर दिन इस केस में कोई ना कोई खुलासा हो रहा है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एक्टर की बहन प्रियंका पर बड़ा आरोप लगाया है कि उन्होंने नशे में उन्हें गलत तरीके से छुआ था। अब इस मामले में एक वेब पोर्टल से सुशांत के दोस्त और फ्लैटमेट रह चुके सैमुअल से बात की।
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 19, 2020 4:51 AM IST

16
बहन प्रियंका और सुशांत के बीच क्यों हुआ था झगड़ा, दोस्त ने बताया, रिया भी लगा चुकी हैं आरोप

सैमुअल ने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें पता चला था कि सुशांत और उनकी बहन के बीच कुछ झगड़ा हुआ है क्योंकि वो घर में मौजूद थे, लेकिन उन्हें इसकी वजह नहीं पता चली थी। उन्हें ये पता था कि किसी ने किसी के साथ गलत बिहेव किया है। लेकिन किसने, किसके साथ किया ये नहीं पता था। उन्होंने इस बारे में ना तो सुशांत से पूछा और ना ही प्रियंका से क्योंकि ये उनके परिवार का मामला था। 

26

इसके साथ ही सैमुअल ने कहा कि इस झगड़े के बाद से सुशांत काफी परेशान रहने लगे थे और फिर प्रियंका भी दिल्ली के लिए निकल गई थीं। रिया का कहना है कि सुशांत के साथ जब उन्होंने रिलेशन में रहना शुरू किया तो उस समय एक्टर की बहन प्रियंका और जीजा सिद्धार्थ वहीं, रहते थे। 

36

रिया सुशांत की बहन प्रियंका पर आरोप लगाते हुए कहती हैं कि एक पार्टी में बहुत ज्यादा शराब पीने के बाद प्रियंका कथित तौर पर मर्दों और औरतों के साथ असामान्य बर्ताव करने लगीं। 
 

46

रिया के स्टेटमेंट के मुताबिक, 'वह सुशांत के कमरे में सोई हुई थीं तो अचानक वह जाग गईं क्योंकि उन्होंने देखा कि प्रियंका उनके साथ बिस्तर में सो रही हैं और उन्हें गलत तरीके से छू रही थीं।' 
 

56

रिया कहती हैं कि वो ये सब देखकर बहुत ज्यादा शॉक्ड थीं और उन्होंने तुरंत सुशांत की बहन को कमरे से चले जाने को कहा। बाद में एक्ट्रेस ही घर से चली गई।' 

66

ये बात जब रिया ने सुशांत को बताई तो एक्टर का अपनी बहन संग झगड़ा हो गया था, तबसे रिया और सुशांत के परिवार के बीच रिश्ते खराब हो गए थे।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos