गोद भराई में दुल्हन की तरह नजर आई सुष्मिता सेन की भाभी, लाल साड़ी और फूलों के गहनों में दिखी खूबसूरत

Published : Aug 24, 2021, 12:14 PM ISTUpdated : Aug 24, 2021, 12:36 PM IST

मुंबई. सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की भाभी चारू असोपा (Charu Asopa) इन दिनों प्रेग्नेंट है। वे अपना प्रेग्नेंसी पीरियड जमकर एन्जॉय कर रही है। हाल ही में चारू की गोद भराई का आयोजन उनके नए घर में फैमिली मेंबर की मौजूदगी में किया गया। उन्होंने गोद भराई की कई सारी फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सभी फोटोज में वे बेहद खुबसूरत नजर आ रही है। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा- हमारे नए घर की बालकनी से गोदभराई की फोटोज। सामने आई फोटो में सुष्मिता भाभी चारू की गोद भराई की रस्म अदा करते नजर आ रही है। वे भाई राजीव सेन और भाभी चारू की आरती उतारती और उन्हें आशीर्वाद देते नजर आ रही है। वहीं, सुष्मिता भाभी को दुलार करती भी दिखी। नीचे देखें चारी असोपा की गोद भराई की फोटोज...  

PREV
17
गोद भराई में दुल्हन की तरह नजर आई सुष्मिता सेन की भाभी, लाल साड़ी और फूलों के गहनों में दिखी खूबसूरत

चारू असोपा द्वारा शेयर की फोटोज में वे एकदम दुल्हन की सजी नजर आ रही है। उन्होंने लाल-पीले रंग की बांधनी प्रिंट की साड़ी पहनी है। साथ ही उन्होंने फूलों से बने गहने भी कैरी कर रखे हैं। ओवरऑल उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।

27

गोद भराई के दौरान सुष्मिता सेन ने भाभी को गिफ्ट भी दिया। उन्होंने खुद गिफ्ट खोलकर भाभी के हाथों में दिया। जैसे ही ननद द्वारा दिए गिफ्ट को चारू ने देखा तो वे बेहद खुश हो गई। 

37

गोद भराई के बाद सुष्मिता ने भाभी को दुलार भी किया। इस दौरान उन्होंने गुलाबी रंग का सलवार सूट पहन रखा। उन्होंने अपने बालों को बांध रखा था और बहुत ही लाइट मेकअप किया था। 

47

चारू ने अपने यूट्यूब चैनल पर सेलिब्रेशन से जुड़ा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सभी खूब मस्ती करते देखे जा सकते हैं। चारू ने कुछ महीने पहले अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैन्स को सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

57

बता दें कि चारू टीवी एक्ट्रेस है और उन्होंने 16 जून 2019 को सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से गोवा में शादी की थी। राजीव और चारू, दोनों अलग-अलग समुदायों से आते हैं। इसलिए, इन दोनों की शादी में दोनों समुदायों के रीति-रिवाजों का पालन किया गया। राजस्थानी और बंगाली रीति रिवाजों के हिसाब से कपल ने शादी के रस्में निभाई थी।

67

हालांकि, शादी के एक साल के अंदर ही चारू और राजीव के बीच तनाव की खबरें आने लगी थीं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली चारू ने बताया था कि उन्होंने अपना सरनेम भी हटा दिया था। ये खबर तब आई थी जब राजीव पत्नी को अकेले मुंबई छोड़कर दिल्ली चले गए थे।

77

बाद में दोनों के बीच रिश्ता ठीक हो गया है। इसके बाद दोनों ने साथ में इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर की थी। चारू ने इंस्टा स्टोरी पर खुद को एक समझदार, सुंदर और परफेक्ट पत्नी बताया था। चारू ने लिखा था- वो एक बेहतरीन पर्सनैलिटी हैं, जो स्मार्ट है, दयालु है, सुंदर है और हॉट भी है। इसके आगे बेटर हाफ लिखा था।

Recommended Stories