Published : Mar 22, 2022, 09:34 AM ISTUpdated : Mar 22, 2022, 12:42 PM IST
मुंबई. तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म शाबाश मिट्ठू (Shabaash Mithu) को लेकर सुखियों में बनी हुई है। हाल ही में इस फिल्म की टीजर कियी गया, जिसमें वे भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज (Mithali Raj) का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। फिल्म के टीजर को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया गया। आपको बता दें कि ये फिल्म फरवरी में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन अभी दर्शकों को इसका ओर इंतजार करना पड़ेगा। अभी मेकर्स ने फिल्म की नई डेट घोषित नहीं की है। फिल्म का डायरेक्शन राहुल ढोलकिया ने किया है। आपको बता दें कि ये ऐसी पहली फिल्म नहीं है, जो किसी खिलाड़ी पर बनी है। इससे पहले भी कई फिल्में खिलाड़ियों पर बन चुकी है, जिन्होंने देश का नाम दुनियाभर में रोशन किया। नीचे पढ़ें ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में...
डायरेक्टर राहुल ढोलकिया की फिल्म शाबाश मिट्ठू में तापसी पन्नू काफी दमदार किरदार निभाती नजर आ रही है। इस फिल्म में क्रिकेटर मिताली राज के संघर्ष से लेकर भारतीय महिला टीम की कप्तान बनने तक की कहानी दिखाई जाएगी।
28
बॉक्सिंग चैम्पियन मैरी कॉम (Mary Kom) की जिंदगी पर बनी फिल्म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म के लिए प्रियंका ने काफी मेहनत की थी। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था।
38
बता दें कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस (Chakda Xpress) में काम कर रही है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जारी है। बता दें कि झूलन महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज है।
48
आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म दंगल (Dangal) ने बॉक्सऑफिस पर खूब दंगल किया था। ये फिल्म रेसलर गीता फोगाट ( Geeta Phogat) की बायोपिक थी। इसमें दिखाया था कैसे एक बाप अपना सपना पूरा करने के लिए बेटी को रेसलर बनाता हैं। फिल्म में बबीता फोगाट का किरदार फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) ने निभाया था।
58
धावक मिल्खा सिंह (Milkha Singh) की जिंदगी पर बनी फिल्म भाग मिल्खा भाग (Bhaag Milkha Bhaag) में फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था।
68
आपको बता दें कि इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर फिल्म बन चुकी है। फिल्म एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने धोनी का रोल किया था। इस फिल्म को बॉक्सऑफिस पर काफी पसंद किया गया था।
78
कुछ महीने पहले रिलीज हुई फिल्म 83 क्रिकेटर कपिल देव (Kapil Dev) की बायोपिक है। ये फिल्म 1983 के वर्ल्डकप पर आधारित है। फिल्म में कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने निभाया था। हालांकि, कोरोना काल में रिलीज हुई इस फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।
88
भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह (Sandeep Singh) की जिंदगी पर फिल्म सूरमा (Soorma) में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh)ने लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म में संदीप की लाइफ का वो स्ट्रलग दिखाया था, जिसके बारे में कम ही लोग जानते थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।