मुंबई. करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटा तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) 5 साल का हो गया है। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को मुंबई में हुआ था। वैसे, आपको बता दें कि तैमूर अपनी क्यूटनेस की वजह से हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। इतना ही नहीं उनकी गिनती सबसे पसंदीदा स्टारकिड्स में की जाती है। सेलेब्स से लेकर फैन्स तक तैमूर को काफी पसंद करते हैं। हर कोई उनके लुक्स और स्टाइल पर फिदा है। लेकिन क्या आप जानते है कि तैमूर किस पर फिदा होता है। उनकी लाइफ में कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें पास पाकर वो अपने मम्मी-पापा तक को भूल जाता है। बता दें कि तैमूर अब बड़ा हो रहा हैं और वो अब अपने मन के मुताबिक काम करना पसंद करता हैं। जहां तक कि अब वो मीडिया फोटोग्राफर्स को भी जवाब देने लगा हैं। नीचे पढ़े तैमूर अली खान की उन फेवरेट चीजों के बारे में, जिनके आगे वे किसी को कुछ भी नहीं समझते...
आपको बता दें कि करीना कपूर ने इसी साल फरवरी में दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया था। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने छोटे बेटे का नाम और उसका चेहरा रिवील किया था। करीना का कहना है कि जेह उनकी तरह दिखता है। बता दें कि जेह भी अपने बड़े भाई तैमूर की तरह ही क्यूट है।
29
बता दें कि तैमूर अली खान को बुक्स का बहुत ज्यादा शौक है। जैसे ही किताबें उनके हाथ लगती है, वे तुरंत पन्ने पलटकर देखने लगते हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसी फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें वे सड़क पर भी किताब लेकर चल रहे हैं।
39
अन्य बच्चों की तरह तैमूर को भी चॉकलेट, टॉफी, आइसक्रीम खाना बहुत पसंद है। आइसक्रीम खाते भी उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है। बता दें कि जब वे आइसक्रीम खाते है तो किसी ओर पर ध्यान नहीं देते है।
49
तैमूर को खेलने का बहुत ज्यादा शौक है। खेलते वक्त यदि मम्मी करीना कपूर उन्हें आवाज दे रही हो तो भी उसे अनसुना कर देते है। स्कूल टाइम में भी तैमूर खेलकूद को खूब एन्जॉय करते थे।
59
करीना कपूर का बेटा इस उम्र में भी काफी क्रिएटिव है। तैमूर अक्सर ड्राइंग करते नजर आते है। उन्होंने अपने घर की दीवार पर पेंटिंग बनाई थी। वहीं, वे क्ले से चीजें बनाते हैं। उन्होंने गणेश चतुर्थी पर क्ले से गणपति की मूर्ति भी बनाई थी।
69
तैमूर को गॉगल पहनना और गिटार बचाना भी बहुत पसंद है। वैसे तो उनके पास कई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स है, लेकिन उन्हें गिटार बजाना बहुत है। उन्हें कई बार तो सड़क पर भी गिटार लिए घूमते देखा जा चुका है।
79
जैसा की आप सभी जानते हैं कि तैमूर नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखते है तो उन्हें घुड़सवारी करने का भी कापी शौक है। ये शौक तैमूर को अपने पापा सैफ अली खान को देखकर आया है।
89
सैफ ने तैमूर को लेकर हाल ही में इच्छा जाहिर की थी वो एक दिन अपने लाडले को एक्टर बनते देखना चाहते हैं। सैफ ने कहा था- किसी एक फ्राइडे को वह अपनी पहली फिल्म रिलीज करेंगे, इतना मुझे यकीन है। मैं चाहता हूं कि तैमूर एक्टर बनें।
99
वहीं, बेटे के प्यार में पागल करीना ने एक बार तो तैमूर को लेकर अक्षय कुमार तक को चैलेंज कर दिया था। करीना ने एक इंटरव्यू में अक्षय को कहा था कि तैमूर आने वाले दिनों में आपके लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है। आपकी फैन फॉलोइंग को भी वह पछाड़ सकता है।