जब 3 साल के तैमूर के माथे पर छोटी बहन ने लगाया टीका तो ऐसा था करीना कपूर के बेटे का रिएक्शन

Published : Aug 05, 2020, 04:10 PM ISTUpdated : Aug 08, 2020, 10:14 AM IST

मुंबई. रक्षाबंधन का त्यौहार देशभर में मनाया गया। हालांकि, कोरोना की वजह से इस पर्व की रंगत थोड़ी फीकी जरूर दिखी, लेकिन लोगों का जोश कम नहीं हुआ। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रक्षाबंधन का त्यौहार पूरे जोश के मनाया। करीना कपूर की ननद सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर राखी सेलिब्रेशन कुछ फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में करीना का 3 साल का बेटा तैमूर अली खान बेहद क्यूट नजर आ रहा है। सामने आई फोटोज में जब छोटी बहन इनाया नौमी ने भाई तैमूर के माथे पर टीका लगाया तो वे एकदम शांत बैठे रहे। मासूम चेहरा बनाए तैमूर बेहद क्यूट दिख रहे थे। हालांकि, इस दौरान तूमैर की मम्मी करीना कपूर कहीं नजर नहीं आई।

PREV
19
जब 3 साल के तैमूर के माथे पर छोटी बहन ने लगाया टीका तो ऐसा था करीना कपूर के बेटे का रिएक्शन

रक्षाबंधन मनाने के दौरान तैमूर व्हाइट कलर का पजामा-कुर्ता पहने थे। और पापा के बगल में सोफे पर बैठे थे। 

29

सोहा की बेटी इनाया ने भी व्हाइट कलर का कुर्ता पहना था। और उन्होंने बड़े ही प्यार से भाई तैमूर के माथे पर टीका लगाकर उन्हें राखी बांधी।

39

तैमूर के हाथ में राखी बांधने में इनाया की मदद मामा सैफ अली खान ने की थी। 

49

वहीं, सोहा ने भी बड़े भाई सैफ अली खान की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान तैमूर और इनाया अपनी ही मस्ती में मस्त दिखे।

59

करीना कपूर ने रक्षाबंधन वाले दिन तैमूर और इनाया की शेयर की थी, जिसमें तैमूर पाउट बनाते बेहद क्यूट पोज देते नजर आए थे। तैमूर और इनाया दोनों ही एक बड़ी सी ब्लू कलर की बाउंसी जिम बॉल पर हाथ टिकाए खड़े नजर आ रहे रहे हैं। 

69

सोहा ने बेटी इनाया की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी नैनी को राखी बांधती नजर आ रही है। सोहा ने लिखा- जब मैंने इनाया को राखी के बॉन्ड्स और रक्षा करने के प्रॉमिस के बारे में बताया तो उसने कहा कि मैं राखी शोभा दीदी को बांधूंगी, क्योंकि वह हर दिन मेरी रक्षा और मेरा ध्यान रखती हैं। हैपी रक्षा बंधन शोभा दीदी।

79

बता दें कि अपने घर राखी सेलिब्रेशन से पहले करीना पति और बेटे के साथ पापा रणधीर कपूर के घर रक्षा बंधन मनाने गई थी। यहां पर पूरा कपूर खानदान इकट्ठा हुआ था। 

89

करीना ने अपने भाइयों के साथ वाली फोटोज भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। 

99

करीना के साथ इस फोटो में आदर जैन, अरमान जैन, रणबीर कपूर, अगस्त्य नंदा के अलावा रिद्धिमा कपूर और सैफ अली खान नजर आए रहे हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories