एक्सीडेंट के बावजूद भी Tanushree Dutta ने किए महाकाल के दर्शन,तस्वीरें देख फैंस बोले- आपकी भक्ति को सलाम

Published : May 03, 2022, 02:16 PM ISTUpdated : May 03, 2022, 02:32 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree dutta) के साथ एक दुखद हादसा हुआ। महाकाल के दर्शन करने के लिए जाते वक्त अदाकारा के कार का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें उनके पैर में गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि कार का ब्रेक फेल होने की वजह से यह दुर्घटना हुआ। इसके बावजूद एक्ट्रेस ने महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। आइए नीचे देखते हैं तनुश्री दत्ता ने चोट के बावजूद कैसे महाकाल के दर्शन किए...

PREV
17
एक्सीडेंट के बावजूद भी Tanushree Dutta  ने किए महाकाल के दर्शन,तस्वीरें देख फैंस बोले- आपकी भक्ति को सलाम

तनुश्री दत्ता 3 मार्च को महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची। लेकिन रास्ते में उनके साथ बड़ा हादसा हुआ। कार का एक्सीडेंट होने की वजह से उनके पैर में चोट आईं। बावजूद इसके एक्ट्रेस ने महाकाल के दर्शन किए।

27

तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर दर्शन और चोट की कुछ तस्वीर शेयर की। जिसे देखकर फैंस उन्हें जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इसके साथ ही उनकी भक्ति को नमस्कार भी कर रहे हैं।

37

अदाकारा वाइन कलर के सूट और व्हाइट दुपट्टा पहनकर मंदिर पहुंची थी। एक्सीडेंट के बाद भी उनके चेहरे पर मुस्कान थी। वो महाकाल के दर्शन करके बहुत खुश नजर आ रही थीं।
 

47

तनुश्री दत्ता ने इन तस्वीरों शेयर करते हुए लिखा,'आज का दिन एक एडवेंचरस दिन था !! लेकिन आखिरकार महाकाल के दर्शन हो गए... हालांकि मंदिर के रास्ते में अजीब दुर्घटना हो गई...ब्रेक फेल होने की वजह से क्रैश हो गई...। बस कुछ टांके लगे...जय श्री महाकाल!

57

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वो महाकाल के दर्शन करे बाहर निकल रही हैं। वो लगड़ाकर चलती दिखाई दे रही हैं। 
 

67

वीडियो को शेयर करते हुए अदाकारा ने लिखा,'मेरे पूरे जीवन की पहली सड़क दुर्घटना और इसने मेरे संकल्प और विश्वास को और मजबूत बना दिया...बहुत ही विनम्र अनुभव यह जानकर कि मैं शायद उतना अजेय नहीं हूं जितना मैं खुद को मानता हूं...।

77

बता दें कि तन्नुश्री दत्ता ने 2005 में बॉलीवुड में कदम रखा था। वो'आशिक बनाया आपने' से एक्टिंग में डेब्यू की थी। इस मूवी में इनके साथ इमरान हाशमी थे। इसके बाद कई और मूवी की। लेकिन ज्यादा कामयाब नहीं हो पाई। वो अब लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

और पढ़ें:

राज कपूर के प्यार में पागल नरगिस कैसे सुनील दत्त की बनी दुल्हन, जानें दिलचस्प कहानी

खेसारी लाल यादव नहीं कर पा रहे हैं अपनी बेटी से बात, जानें इसके पीछे पवन सिंह का कनेक्शन

Recommended Stories