Nakuul Mehta के 11 महीने के बेटे से लेकर बॉलीवुड विलेन Prem Chopra तक, 1 महीने में इतनो को हुआ Corona

मुंबई. कोरोना ने एक बार फिर अपने पैर पसारने शुरू कर दिए। आमजन से लेकर सेलेब्स तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। बीते महीनेभर की बात करें तो कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि, इनमें से ज्यादातर सेलेब्स तो ठीक हो चुके हैं लेकिन कुछ अभी भी इससे जूझ रहे है तो कुछ अस्पताल में भी भर्ती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कुछ दिनों पहले टीवी एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद से ही नकुल ने खुद को क्वारांटाइन कर लिया था लेकिन अब उनका 11 महीने का बेटा भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है। इतना ही नहीं बॉलीवुड के खूंखार विलेन प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) भी वायरस का शिकार हो गए हैं। वहीं, उनकी पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई है। नीचे पढ़ें बीते एक महीने में कौन-कौन से सेलेब्स कोरोना वायरस की चपेट में आए...

Asianet News Hindi | Published : Jan 4, 2022 6:26 AM IST / Updated: Jan 04 2022, 12:36 PM IST

112
Nakuul Mehta के 11 महीने के बेटे से लेकर बॉलीवुड विलेन Prem Chopra तक, 1 महीने में इतनो को हुआ Corona

आपको बता दें कि बीते एक महीने में कई बॉलीवुड सेलेब्स को कोरोना हुआ। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली खबर तब आई थी करीना कपूर (Kareena Kapoor) कोरोना पॉजिटिव पाई थी उनके साथ उनकी सहेली अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) भी वायरस का शिकार हो गई थी। 
 

212

करीना कपूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के दो दिन बाद उनकी ओर से बयान जारी किया गया है। करीना के गैर जिम्मेदाराना रवैए को लेकर चल रही खबरों के बाद उनके प्रवक्ता ने कहा था- करीना पूरे लॉकडाउन में अपनी जिम्मेदारी निभाती रहीं। उन्‍होंने प्रोटोकॉल का हर बार पालन किया। दुर्भाग्य से, इस बार उन्हें और अमृता अरोड़ा को एक पर्सनल डिनर पार्टी में कोरोना संक्रमण हो गया।
 

312

प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर जलील पारकर की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर और उनकी वाइफ को मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल  दिया गया है। वे ठीक हो रहे हैं।  

412

जॉन अब्राहम (John Abraham) और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल (Priya Runchal) कोरोना  पॉजिटिव हो गए हैं। जॉन ने सोशल मीडिया पर खुद एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी शेयर की है। जॉन ने बताया कि 3 दिन पहले मैं एक शख्स के कॉन्टैक्ट में आया, जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला कि वो कोरोना पॉजिटिव था। अब प्रिया और मैं संक्रमित हो गए हैं। हम दोनों घर पर ही आइसोलेट हैं इसलिए हम किसी और के संपर्क में नहीं आ रहे। 

512

टीवी की ड्रामा क्विन के नाम से फेमस एकता कपूर (Ekta Kapoor) भी कोरोना की चपेट में आ गई है। उन्होंने कोरोना पॉजीटिव पाए जाने की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी है। उन्होंने खुद को घर में ही क्वारंटाइन कर लिया है। और डॉक्टरों की सलाह का पालन कर रही है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा था- सारी सावधानी बरतने के बाद भी मैं कोरोना पॉजीटिव पाई गई हूं। मैं ठीक हूं और उन सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि जो भी इन दिनों मेरे संपर्क में आया हो वो भी अपना टेस्ट करवा लें। 

612

हाल ही में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor), रिया कपूर (Rhea Kapoor) और जीजा करण बूलानी (Karan Boolani) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बता दें कि अर्जुन दोबारा कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे पहले भी वो एक बार संक्रमित हो चुके हैं। 

712

रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) का बेटा हारुन भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है। रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर खुद ये जानकारी फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा था- मैं और मेरा बेटा हारून हॉलिडे मनाने गोवा गए थे। वहां से लौटते समय मुंबई की फ्लाइट लेने से पहले हमारा RT-PCR हुआ, जिसमें हारुन कोरोना पॉजिटिव मिला है। हम दोनों में कोई लक्षण नहीं हैं। ये वेव रियल है।

812

आपको बता दें कि करन जौहर के घर हुई पार्टी में शामिल होने के बाद करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। इनके बाद सोहेल खान (Sohail Khan) की पत्नी सीमा खान और संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की पत्नी महीप कपूर को भी कोरोना हो गया था। 

912

टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 (Bade Achhe Lagte Hain 2) में राम कपूर का किरदार निभाने वाले एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) कोरोना की चपेट में आ गए थे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की नकुल ने सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वो सीरीज देख रहे हैं। घर का बना गरमा-गरम खाना खा रहे हैं और वायरस को हराने के लिए दवाईयां भी ले रहे हैं। 

1012

नकुल मेहता का 11 महीने का बेटा भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है। नकुल मेहता की पत्नी जानकी मेहता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। जानकी ने अस्पताल से बेटे की फोटोज शेयर कर लिखा था- मैं जानती थी कि कोविड जैसा वायरस हममें से ज्यादातर लोगों को जल्दी या बाद में मिलेगा लेकिन वास्तव में पिछले हफ्ते जो कुछ हुआ वो कुछ ऐसा था, जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। 

1112

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अर्जुन ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो कैमरे की ओर घूमते नजर आए। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- कोरोना ऐसे आपके लिए गाना गाता है और आपका एक्सप्रेशन ये होता है, जब आपको पता चले कि आप कोरोना संक्रमित हैं। 

1212

टीवी एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी (Delnaaz irani) भी कोविड पॉजिटिव हो गई हैं। डेलनाज ईरानी कभी-कभी इत्तेफाक से की शूटिंग करने में बिजी थीं। शनिवार के दिन उन्होंने अपना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डेलनाज ने बताया कि जब वो सीरियल की शूटिंग कर रही थीं तभी उन्हें कंपकपी होना शुरू हो गई थी। बाद में उन्हें तेज बुखार आया और शरीर में दर्द भी होने लगा। 

 

ये भी पढ़ें
Bigg Boss 15 Updates: Tejasswi Prakash-Karan Kundra के इंटीमेट होने पर इनको हुई परेशानी तो इसने दिया जवाब

Ranbir Kapoor की Brahamstra में कैमियो करेंगे ये 2 दिग्गज स्टार, Karan Johar ने किया नाम का खुलासा

RD Burman Death Anniversary: मौत के बाद बैंक लॉकर के जरिए हुआ था ऐसा खुलासा, चौंक गया था हर कोई

क्या Sunny Deol की हीरोइन को फिर हुआ प्यार, इनसे भी पहले जुड़ चुका नाम, एक की वजह से खानी पड़ी थी चप्पल

Nirupa Roy Birthday: Amitabh Bachchan की ऑनस्क्रीन मां को इत्तेफाक से मिली थी पहली फिल्म, दिलचस्प है किस्सा

Aditya Pancholi Birthday: 20 साल छोटी एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे आदित्य पंचोली, दो बार रेप का लग चुका आरोप

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos