एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद (Urfi Javed) इन दिनों दुबई में हैं और वे वहां कानूनी मुसीबत में फंस गई हैं। कम से कम रिपोर्ट्स में तो यही दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इंडिया में अक्सर न्यूड और सेमी न्यूड होने वाली उर्फी को दुबई में रिवीलिंग ड्रेस पहनकर शूट कराना महंगा पड़ गया है। बताया जा रहा है कि दुबई के नियमो के चलते उर्फी पर वहां ऐसी मुसीबत आई है कि उनकी भारत वापसी भी संकट में घिर सकती है।नीचे की स्लाइड्स में जानिए क्या है उर्फी का पूरा कानूनी विवाद....
एक अंग्रेजी न्यूज वबसाइट की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि उर्फी अपने द्वारा बनाया गया एक आउटफिट पहनकर इंस्टाग्राम के लिए वीडियो शूट करा रही थी। दुबई के लोगों के हिसाब से उनका यह आउटफिट काफी रिवीलिंग था।
27
सूत्रों के हवाले से ही इस रिपोर्ट में आगे लिखा है कि उर्फी के आउटफिट को लेकर कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन वे जहां वीडियो सूट करा रही थीं, वह ओपन एरिया था, जहां उस तरह के कपड़े पहनने की इजाजत नहीं दी थी, जैसे उर्फी ने पहने हुए थे।
37
बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके पर जाकर ना केवल उर्फी को रोका,बल्कि उनसे सवाल-जवाब भी भी किए। कथिततौर पर उर्फी फिलहाल लोकल अथॉरिटीज की जांच के दायरे में हैं और अगर यह जांच लंबी खिंच गई तो संभव है कि उर्फी का भारत वापसी की टिकट भी आगे बढ़ा दिया जाए।
47
पिछले दिनों ऐसी खबर भी आई थी कि उर्फी दुबई जाने के बाद बीमार पड़ गई हैं। खुद उर्फी ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने बताया था कि उन्हें लैरींगाइटिस हो गया है, जो एक तरह का वॉयस बॉक्स इंफेक्शन है।
57
उर्फी ने जो वीडियो शेयर किया था, उसमें यह भी देखा जा सकता है कि जब वे बोलने की कोशिश करती हैं तो डॉक्टर उन्हें रोक देते हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्टर्स ने उर्फी को ज्यादा बात ना करने की सलाह दी है।
67
पिछले दिनों मुंबई में भी उर्फी के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। लॉयर अली काशिफ खान देशमुख ने उर्फी जावेद पर सोशल मीडिया और पब्लिक में सरेआम अश्लील हरकतें का आरोप लगाया है।
77
उर्फी जावेद 25 साल की हैं और उन्होंने टीवी पर 'बड़े भैया की दुल्हनिया', 'चन्द्र नंदिनी', 'मेरी दुर्गा', 'सात फेरों की हेरा फेरी', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे कई सीरियल्स में काम किया है। उन्हें एमटीवी के डेटिंग बेस्ड रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' में देखा चुका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।