Usha Uthup Birthday: अंग्रेजी में गाने पर ताना मारते थे लोग, नाइट क्लब की वजह से मिला था बड़ा ब्रेक

मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग आवाज के लिए पहचानी जाने वाली सिंगर ऊषा उत्थुप (Usha Uthup) 74 साल की हो गई है। उनका जन्म 8 नवंबर, 1947 को मुंबई में एक तमिल परिवार में हुआ था। खबरों की मानें तो ऊषा को इंडिया की पहली पॉप सिंगर भी कहा जाता है। उन्होंने कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी और दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही। वैसे, आपको बता दें कि जिस आवाज की वजह से ऊषा का नाम रोशन हुआ उसी आवाज के कारण कभी उनका मजाक भी उड़ाया जाता है। इतना ही नहीं वे अंग्रेजी गाने गाती, जिसकी वजह से भी लोग उन्हें ताने मारा करते थे। नीचे पढ़े आखिर कैसे मिला ऊषा उत्पुथ को बॉलीवुड फिल्मों में गाने का मौका और उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से...

Asianet News Hindi | Published : Nov 8, 2021 7:29 AM IST

18
Usha Uthup Birthday: अंग्रेजी में गाने पर ताना मारते थे लोग, नाइट क्लब की वजह से मिला था बड़ा ब्रेक

बता दें कि ऊषा को बचपन से ही म्यूजिक का शौक था। घर पर संगीत का माहौल था। वे रेडियो पर बढ़े चाव से गाने सुना करती थी और यही वजह है कि उन्हें संगीत की समझ बचपन से हो गई थी। 

28

ऊषा स्कूल में म्यूजिक सीखती थी लेकिन उनकी भारी आवाज की वजह से उन्हें क्लास से निकाल दिया गया था, जिससे उनका दिल टूट गया था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद उन्होंने घर पर ही म्यूजिक की क्लास लेनी शुरू की। 

38

ऊषा उत्थुप की बहन पहले से ही म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी थीं। उन्होंने 9 साल की ऊषा को जानेमाने आरजे अमीन सयानी से मिलवाया था, जिसके बाद उन्हें एक रेडियो सिंगिंग शो में गाने का मौका मिला। उन्होंने महज नौ साल की उम्र में ही अपना पहला स्टेज शो परफॉर्म किया था।

48

ऊषा उत्थुप ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत नाइट क्लबों में गाना गाकर की थी। ऊषा ने उस वक्त इंटस्ट्री में पहचान बनानी शुरू कीं, जब ऐसा माना जाता था कि फीमेल सिंगर की आवाज बहुत मीठी और पतली होनी चाहिए। मगर उनकी आवाज भारी थी।

58

अपनी आवाज की वजह से उन्हें दिल्ली की ओबेरॉय होटल में गाने का मौका मिला। एक पार्टी के दौरान गाना गा रहीं ऊषा पर देव आनंद की नजर पड़ी। ऊषा की आवाज से इम्प्रेस होकर देव ने उन्हें बॉम्बे टॉकीज (1971) में गाने का ऑफर दिया। 

68

शायद कम हो लोग जाते है कि ऊषा उत्थुप को हरे रामा हरे कृष्णा फिल्म का गाना दम मारो दम... गाने का मौका मिला था। इस गाने को ऊषा, आशा भोसले के साथ गाने वाली थीं, लेकिन किसी वजह से ऐसा नहीं हो पाया था। बाद में ऊषा ने इस गाने की अंग्रेजी लाइनें गाई थीं। 

78

22 से ज्यादा भाषाओं में गाने वाली ऊषा उत्थुप 70 के दशक में अंग्रेजी गाने ज्यादा गाया करती थी। इसलिए उनकी आलोचना भी होती थी। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था- अंग्रेजी गाने के लिए लोग मुझे ताना मारते थे, मगर मैं तो एक म्यूजिक लवर हूं और मैं किसी भी भाषा में गा सकती हूं। 

88
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos