न मांग में सिंदूर, न ही पहन रखा था गले में मंगलसूत्र, शादी के बाद ऐसी दिखी वरुण धवन की दुल्हनिया

Published : Jan 26, 2021, 04:12 PM IST

मुंबई. वरुण धवन (varun dhawan) और नताशा दलाल (natasha dalal) शादी के बंधन में बंध गए है। 24 जनवरी को कपल ने अलीबाग के आलीशान मेंशन हाउस में सात फेरे लिए। मेंशन हाउस के अंदर दूल्हा बने वरुण धवन Quad बाइक पर बारात लेकर पहुंचे थे। वरुण और नताशा के फेरों की रस्म पूरी होने के बाद वरुण ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की दो फोटो शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा- उनका जिंदगी भर का प्यार अब ऑफिशियल हो गया है। बता दें कि शादी में वरुण-नताशा ने मैचिंग कलर का आउटफिट कैरी किया था। दोनों ने ही शादी के जोड़े के लिए ऑफ व्हाइट कलर चुना था। शादी के बाद वरुण पत्नी के साथ मुंबई लौट आए है। कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आई फोटोज में वरुण की नई नवेली दुल्हन न तो मांग में सिंदूर लगा रखा था और न ही उनके गले में मंगलसूत्र दिखाई दिया। 

PREV
17
न मांग में सिंदूर, न ही पहन रखा था गले में मंगलसूत्र, शादी के बाद ऐसी दिखी वरुण धवन की दुल्हनिया

वरुण धवन और नताशा एक-दूसरे का हाथ थामे अलीबाग से निकले तो सबकी निगाहें उनपर थम गईं। इस दौरान वरुण मैरुन कलर की ड्रेस में दिखे तो वहीं नताशा कुर्ता और प्लाजो में नजर आई।

27

दोनों जब अलीबाग से रवाना हो रहे थे उस दौरान पैपराजी ने पोज के लिए रिक्वेस्ट की थी। वरुण और नताशा दोनों बाहर आए और जमकर पोज दिए।

37

बेटे वरुण की शादी में डेविड धवन और करुण धवन ने कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों ने मिलकर बेटे की शादी को एकदम रॉयल बनाया। मेहंदी, संगीत और हल्दी सेरेमनी में भी धवन और दलाल फैमिली ने जमकर एन्जॉय किया।

47

शादी के बाद वरुण ने मीडिया फोटोग्राफर्स और फैन्स को निराश नहीं किया। उन्होंने नताशा के साथ बकायदा बाहर आकर जमकर पोज दिए। मेंशन के बाहर खड़े लोगों को उन्होंने मोतीचूर के लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया।

57

एक रिपोर्ट की मानें तो कपल जल्दी ही हनीमून के लिए निकलने वाला है। वरुण और नताशा तुर्की के खूबसूरत शहर इस्तांबुल में हनीमून मनाने जाएंगे। यहां ये कपल सिरागन पैलेस केम्पिंस्की होटल में रुकेगा। बता दें कि ये दुनिया का सबसे खूबसूरत और आलीशान फाइव स्टार होटल मानी जाती है।
 

67

वरुण और नताशा शादी के बाद परिवार के साथ नहीं, बल्कि अपने अपार्टमेंट रहने वाले हैं। इसे वरुण ने कुछ समय पहले ही खरीदा था। बॉलीवुड हंगामा ने दोनों के करीबी दोस्त के हवाले से बताया कि नताशा ने इस अपार्टमेंट को अपनी पसंद के हिसाब से डेकोरेट किया है। दोस्त ने बताया कि वरुण ने ये अपार्टमेंट ये सोचकर खरीदा था कि वह अपने परिवार के पास भी रह पाएंगे और नताशा को भी समय दे सकेंगे।

77

खबरें आईं थी कि 2 फरवरी को वरुण-नताशा का मुंबई के 5 स्टार होटल में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। लेकिन वरुण के चाचा अनिल धवन ने इस बात को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है।

Recommended Stories