वरुण धवन-नताशा दलाल ने वेडिंग में पहनी मैचिंग ड्रेस, इसलिए दोनों के लिए खास है यह शादी का जोड़ा

Published : Jan 25, 2021, 10:57 AM IST

मुंबई. वरुण धवन (varun dhawan) और नताशा दलाल (natasha dalal) शादी के बंधन में बंध गए है। अलीबाग के आलीशान मेंशन हाउस में कपल में सात फेरे लिए। मेंशन हाउस के अंदर दूल्हा बने वरुण धवन Quad बाइक पर बारात लेकर पहुंचे थे। वरुण और नताशा के फेरों की रस्म पूरी होने के बाद वरुण ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की दो फोटो शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा- उनका जिंदगी भर का प्यार अब ऑफिशियल हो गया है। बता दें कि शादी में वरुण-नताशा ने मैचिंग कलर का आउटफिट कैरी किया था। दोनों ने ही शादी के जोड़े के लिए ऑफ व्हाइट कलर चुना था। नताशा ने खुद का डिजाइन किया लहंगा पहना जबकि वरुण ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई बंदगला शेरवानी पहनी।

PREV
18
वरुण धवन-नताशा दलाल ने वेडिंग में पहनी मैचिंग ड्रेस, इसलिए दोनों के लिए खास है यह शादी का जोड़ा

शादी होने के बाद वरुण धवन और नताशा दलाल ने शादी में आए मेहमानों का मुंह मीठा करवाया। इसके साथ ही वेडिंग वेन्यू के बाहर खड़े सभी लोगों और मीडिया कर्मियों के लिए भी नवविवाहित जोड़ी ने लड्डू भिजवाए।

28

अपनी जिंदगी के इस खास दिन पर दोनों ने मैचिंग कपड़े पहने जिसमें वो काफी अच्छे लग रहे थे। अगर वरुण की बात करें तो उन्होंने गोल्ड फ्लोरल वर्क वाली ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी थी, जिस सोने के फूलों की कढ़ाई थी। इसके साथ उन्होंने रेशम के पजामा पहना था। कलर कॉम्बिनेशन के साथ एक नीले रंग का दुपट्टा ले रखा था, जो शेरवानी के बॉर्डर और मोजरी से मैच कर रहा था।

38

नताशा दलाल ने भी ने ऑफ व्हाइट लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होने वी शेप नेकलाइन ब्लाउज पहना था, जिसकी शीयर स्लीव्स थी। ब्लाउज में सेक्विन पर बारीकी से काम किया गया जबकि इसमें छोटे-छोटे स्कैलप्ड दिखाई दिए। 

48

नताशा के लहंगे पर कई लेयर के घेरे के साथ सेक्विन पैटर्न दिखाई दिया। लहंगे के साथ एक जरी वाला दुपट्टा सिर पर ले रखा था। दुपपट्टे के बॉर्डर को फ्लोरल सेक्विन और स्टोन पैटर्न बना हुआ था।

58

उन्होंने नेकलेस, सफेद चूड़ा, सिल्वर कलीरे, मांग टीका और मैचिंग ईयररिंग्स पहने। नताशा के हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने आधे बालों को बांधकर रखा। वहीं इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप करते हुए स्मोकी आईज और रोज पिंक लिप कलर चुना। 

68

कोरोना वायरस के चलते वरुण की शादी में कम लोगों को न्योता दिया गया था। इसमें आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस सहित कई सेलेब्स शामिल थे। वहीं वरुण की शादी में करन जौहर, मनीष मल्होत्रा, जोया मोरानी, कुणाल कोहली और शशांक खेतान आदी शामिल हुए।

78

रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण और नताशा की शादी समारोह में शामिल हुए गेस्ट के लिए मेनू में लेबनान, मैक्सिकन और भारतीय व्यंजन शामिल किए गए थे।

88

शादी के बाद अब 2 फरवरी को मुंबई में JW मैरिएट में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स के शामिल होने का खबर है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories