मम्मी अनुष्का ने जोड़े हाथ तो पलटकर देखती रही बेटी, पापा विराट के साथ वृंदावन पहुंची नन्ही वामिका-PHOTOS

Published : Jan 06, 2023, 01:58 PM ISTUpdated : Jan 06, 2023, 04:18 PM IST

Anushka-Virat at Vrindavan with Vamika: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में बेटी वामिका (Vamika) के साथ वृंदावन दर्शन के लिए पहुंचे। सोशल मीडिया पर बेटी के साथ विराट-अनुष्का के फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वृंदावन में जब अनुष्का और विराट हाथ जोड़कर भगवान की प्रार्थना कर रहे थे, तो बेटी वामिका पलट-पलटकर मम्मी अनुष्का के चेहरे को बार-बार निहारती नजर आईं। इस दौरान वामिका बेहद क्यूट लग रही थीं। 

PREV
18
मम्मी अनुष्का ने जोड़े हाथ तो पलटकर देखती रही बेटी, पापा विराट के साथ वृंदावन पहुंची नन्ही वामिका-PHOTOS

विराट-अनुष्का ने भले ही फोटोज में बेटी वामिका का चेहरा छुपाने की कोशिश की, लेकिन कई वीडियो और फोटो में उनकी बेटी का चेहरा साफ नजर आ रहा है। इस दौरान वामिका व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। मम्मी ने वामिका के बालों को बांध रखा है, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं।

28

बता दें कि विराट-अनुष्का नए साल के मौके पर बेटी वामिका के साथ मथुरा-वृंदावन दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दोनों ही तीर्थस्थलों पर राधा-कृष्ण का आशीर्वाद लिया। 

38

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने तीर्थयात्रा के दौरान जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे। कंबल बांटते हुए विराट-अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। 

48

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की बेटी वामिका का जन्म 11 जनवरी, 2021 को हुआ था। कुछ दिनों बाद ही वामिका 2 साल की हो जाएंगी। बता दें कि अनुष्का-विराट अक्सर मीडिया से अपनी बेटी का चेहरा छुपाते हैं। 

58

कुछ दिनों पहले विराट को​हली का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया था, जिसमें वो मीडिया से बेटी वामिका की फोटो क्लिक न करने की गुजारिश करते दिखे थे। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए फोटोग्राफर्स को धन्यवाद भी दिया था। 

68

अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा था- हम मीडिया के आभारी हैं, जिन्होंने वामिका की तस्वीरें और वीडियोज को पब्लिश नहीं किया है। एक माता-पिता के तौर पर हम वामिका की तस्वीरें लेने वाले लोगों से गुजारिश करते है कि हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। 

78

बता दें कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसम्बर, 2017 को इटली में शादी की थी। शादी के 3 साल बाद अनुष्का-विराट एक बेटी के पिता बने। अनुष्का-विराट की बेटी 'वामिका' का नाम विराट के नाम के शुरुआती अक्षर 'व' और अनुष्‍का के नाम के आखिरी अक्षर 'क' को जोड़कर रखा गया है। वामिका दुर्गा जी का ही एक नाम है। 

88

अनुष्का और विराट 2013 से एक-दूसरे को जानते थे। शादी से पहले अनुष्का विराट ने करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, दोनों में से किसी ने कभी भी अपनी रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं की थी। 

ये भी देखें : 

पापा Virat Kohli को चीयर करती दिखी बेटी Vamika, मम्मी Anushka Sharma ने फिर नहीं दिखाया लाडली का चेहरा

दो चोटी में बेहद क्यूट लगी Anushka Sharma-Virat Kohli की लाडली, पलभर के लिए भी बेटी को नहीं किया खुद से दूर

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories