सलमान खान से विवाद पर 17 साल बाद विवेक ओबेरॉय ने तोड़ी चुप्पी, कभी मिली थी जान से मारने की धमकी

Published : May 23, 2020, 12:38 PM ISTUpdated : May 25, 2020, 10:15 AM IST

मुंबई. विवेक ओबेरॉय और सलमान  खान के बीच रिश्ते कभी भी अच्छे नहीं रहे हैं। साल 2003 में विवेक ने सलमान पर आरोप लगाया था कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद दोनों ही स्टार्स इस मुद्दे पर बात करने से बचते रहे। लेकिन हाल ही में विवेक ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर बात की। आपको बता दें कि सलमान से रिश्ता टूटने के बाद ऐश्वर्या राय का नाम विवेक से जोड़ा जाने लगा था और इसी बात को लेकर दोनों एक्टर में विवाद हुआ था। बात आज की करें तो आज भी दोनों में बातचीत नहीं है।

PREV
16
सलमान खान से विवाद पर 17 साल बाद विवेक ओबेरॉय ने तोड़ी चुप्पी, कभी मिली थी जान से मारने की धमकी

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विवेक ने कहा- ये सारी पुरानी बात है। मैं अपने निजी जीवन में उस मुकाम पर पहुंच चुका हूं कि ये सारी चीजें मुझे बहुत छोटी लगती हैं। इस बारे में बात करने से किसी का भी फायदा नहीं होगा। इस समय हमें पॉजिटिव घटनाओं के बारे में चर्चा करनी चाहिए। पुरानी बातों को भूलकर आगे निकलना चाहिए। मेरे दिल में किसी के लिए कोई कड़वाहट या गुस्सा नहीं हैं।

26

जब उनसे पूछा गया कि वे सलमान को लेकर क्या सोचते हैं, क्योंकि एक वक्त था जब सलमान ने उनके करियर को नुकसान पहुंचाया था। इसपर उन्होंने कहा- उनके लिए मेरे मन में कोई गिला-शिकवा नहीं है। वह पुरानी बातों को भूलकर अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। 

36

आपको बता दें कि सलमान और विवेक के झगड़े की वजह ऐश्वर्या राय थीं। दरअसल, हम दिल दे चुके सनम के सेट पर सलमान का अफेयर ऐश्वर्या के साथ शुरू हुआ। करीब दो साल रिलेशनशिप में रहने के बाद उनका ब्रेकअप हो गया। उस वक्त ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट के आरोप लगाए

46

ब्रेकअप के बाद जब ऐश और विवेक करीब आए तो सलमान को बर्दाश्त नहीं हुआ। सलमान ने विवेक को फोन कर खूब गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। इसी वजह से विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और सलमान की हरकतों के बारे में मीडिया को बताया। हालांकि, इसका नतीजा यह निकला कि ऐश्वर्या ने भी उन्हें अवॉयड करना शुरू कर दिया था।

56

1 अप्रैल 2003 को विवेक ने सलमान के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान विवेक ने बताया था कि 29 मार्च (2003) की रात 12:30 बजे से सुबह के 5 बजे तक सलमान ने उन्हें 41 बार फोन किया। उन्हें जान से मारने की धमकी और  गालियां दी थी। 

66

विवेक ने एक टॉक शो में यह बात स्वीकार की थी कि उन्होंने सलमान के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बहुत बड़ी गलती की थी। "जब मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करने बैठा था, तभी लग गया था कि मैं गलत कर रहा हूं। मुझे यह नहीं करना चाहिए बल्कि मर्दों की तरह सामने जाकर पूछना चाहिए था कि क्या प्रॉब्लम है। इस पूरे मामले के कुछ साल बाद विवेक ने एक अवॉर्ड शो में सबसे सामने हाथ जोड़कर सलमान से माफी मांगी थी लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला।

Recommended Stories