जब बोल्ड सीन देते वक्त बहक गए थे Akshay Kumar, कट बोलने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा को करते रहे Kiss

Published : Mar 21, 2021, 04:03 PM IST

मुंबई. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड के सबसे बिजी और पैसेवाले एक्टर्स में से एक हैं। उनकी हर साल करीब 3 से 4 फिल्में रिलीज होती हैं। इस साल भी अक्षय की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें सूर्यवंशी, अतरंगी रे और रामसेतु मुख्य हैं। उनकी कामयाबी को देखते हुए एक्टर और क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ KRK ने उनपर तंज कसा है। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा- अक्षय कुमार की फिल्मों के लिए अब कोई खरीदार नहीं बचा है। एक तरफ जहां उनकी फिल्में 'सूर्यवंशी' और 'बेलबॉटम' रिलीज नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर वो एक के बाद एक नई फिल्मों का ऐलान करते जा रहे हैं। हर महीने सातों दिन और चौबीसों घंटे शूटिंग कर रहे हैं, क्योंकि वो जानते हैं कि उनके पास पैसे कमाने के लिए अब सिर्फ दो-तीन साल ही बचे हैं। क्रेजी प्रोड्यूसर उन्हें करीब 125 करोड़ रुपए दे भी रहे हैं। इसी बीच अक्षय से जुड़ा एक पुराना किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह किस्सा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से भी जुड़ा है।

PREV
17
जब बोल्ड सीन देते वक्त बहक गए थे Akshay Kumar, कट बोलने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा को करते रहे Kiss

आपको बता दें कि फिल्मों में अक्षय की जोड़ी कई एक्ट्रेस के साथ खूब खूब जमी तो रोमांस की खबरें भी बी-टाउन की सुर्खियों में रही। अक्षय का नाम आयशा जुल्का, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, ट्विंकल खन्ना, प्रियंका चोपड़ा के साथ खूब जुड़ा। 

27

खबरों की मानें तो अक्षय की प्रियंका के साथ नजदीकियां शादी के बाद रही। इन दोनों के अफेयर की खबरें जब सुर्खियों में आने लगी तो पत्नी ट्विंकल को इससे परेशानी होने लगी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा भी जमकर हुआ। हालांकि, अक्षय ने जैसे-तैसे पत्नी ट्विंकल को मना लिया।

37

पत्नी को समझाने के बाद भी अक्षय, प्रियंका के साथ नजदिकियां बढ़ाते रहे। खबरों की मानें तो अक्षय- प्रियंका की नजदीकियां फिल्म एतराज से ही बढ़ी थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। इस फिल्म में प्रियंका एक निगेटिव किरदार में थी जबकि करीना कपूर ने अक्षय की पत्नी का किरदार निभाया था। 

47

इस फिल्म में अक्षय के प्रियंका संग कुछ बोल्ड सीन भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में प्रियंका के साथ किसिंग सीन देते समय अक्षय बहक गए थे। वह अपने इस सीन में इतना खो गए थे कि डायरेक्टर के कट बोलने पर भी वह प्रियंका को किस करते रहे थे। 
 

57

खबरों की मानें तो जब ये सारी जानकारी ट्विंकल को हुई थी तो वे आगबबूला हो गई थी। फिल्म वक्त की शूटिंग के समय उनका सब्र टूट गया और उन्होंने दोनों को दूर करने का फैसला किया। जब ट्विंकल गुस्से में शूटिंग सेट पर पहुंची तो अक्षय को सारी बात समझ में आई। 

67

ट्विंकल ने अक्षय को इसके बाद प्रियंका के साथ कोई भी फिल्म न करने की हिदायद दी। पत्नी का गुस्सा देखकर अक्षय को भी समझ आया। उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि वे अब कभी प्रियंका के साथ फिल्म नहीं करेंगे। 

77

आपको बता दें कि अक्षय जहां अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी है वहीं, प्रियंका के पास किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है। बता दें कि अक्षय की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी, बेल बॉटम, रक्षा बंधन, अतरंगी रे, बच्चन पांडे, राम सेतु है। उनके फिल्म राम सेतु की शूटिंग अयोध्या में शुरू होगी। फिल्म का 80 फीसदी हिस्सा अयोध्या में ही शूट होगा। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories