Published : Aug 07, 2020, 01:38 PM ISTUpdated : Aug 08, 2020, 10:08 AM IST
मुंबई. कोरोना के बीच आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। सेलेब्स भी पूरी सावधानी के साथ जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सेलेब्स भी अपने कई सारे थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच सेलेब्स को मिले महंगे गिफ्ट्स को लेकर एक खबर सामने आई है। आज आपको बताते हैं कि सलमान खान, अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह तक को कैसे-कैसे कीमती तोहफे मिले हैं।
बता दें कि सलमान खान को करोड़ों की कार, अमिताभ बच्चन को बंगला, रणवीर सिंह कीमती घड़ी जैसे गिफ्ट मिल चुके हैं।
28
डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने फिल्म सत्ते पे सत्ता के सुपरहिट होने के बाद फीस के तौर पर अमिताभ बच्चन को जलसा गिफ्ट किया था। इसी बंगले में अमिताभ आज रहते हैं। ये फिल्म 1982 में आई थी।
38
डायरेक्टर विपुल शाह ने अक्षय कुमार को 18 लाख रुपए की विंटेज वॉच गिफ्ट कर चुके हैं।
48
डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अजय देवगन को फिल्म आल द बेस्ट की शूटिंग के समय उनके बर्थडे पर एक स्पोर्ट्स कार गिफ्ट की थी।
58
किक के सुपरहिट होने के बाद साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान को 3 करोड़ रुपए की रोल्स रॉयल कार गिफ्ट में दी थी।
68
डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह को सिंबा की शूटिंग के दौरान 8 लाख रुपए की घड़ी गिफ्ट में दी थी।
78
प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करन जौहर ने आलिया भट्ट को उनके बर्थडे पर एक महंगा क्लच गिफ्ट में दिया था।
88
फिल्म एकलव्य की शूटिंग खत्म होने के बाद डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने अमिताभ को फीस की जगह सिल्वर रोल्स रॉयस फैंटम गिफ्ट की थी।