लहू-लुहान हो गए थे Deepika Padukone के पैर फिर भी करती रही एक काम, 8 साल बाद पति ने किया खुलासा

Published : Mar 01, 2021, 03:54 PM IST

मुंबई. कोरोना की दहशत अभी भी कम नहीं हुई है। अभी भी लोग इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, सरकार ने अब इस वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण का काम शुरू कर दिया था। अब तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वैक्सीनेशन करवा लिया है। महामारी के बीच आमजनों की तरह ही बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट आए है। वहीं, सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच रणवीर सिंह (ranveer singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने 8 साल पहले यानी 2013 में आई फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला (film goliyon ki raasleela ram leela) से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया है। यह किस्सा फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (deepika padukone) से जुड़ा है।

PREV
19
लहू-लुहान हो गए थे Deepika Padukone के पैर फिर भी करती रही एक काम, 8 साल बाद पति ने किया खुलासा

2013 में डायरेक्टर संजयलीला भंसाली ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को पहली बार एक साथ कास्ट कर फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला बनाई थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। और इसी फिल्म से रणवीर-दीपिका की लव स्टोरी भी शुरू हुई थी। 

29

रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका के पैर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दीपिका के पैरों में एक नहीं बल्कि कई बैंडैज बंधी हुई है। वहीं उनकी हालत काफी बुरी लग रही है। 

39

वीडियों में रणवीर अपनी और दीपिका की फिल्म रामलीला के डांस सीक्वेंस के शूट के दौरान का किस्सा बता रहे हैं। रणवीर ने बताया- दीपिका ने इस फिल्म के सीन की शूटिंग के लिए काफी मेहनत की थी। उन्होंने इतनी प्रैक्टिस की थी कि उनके पैर लहू-लुहान हो गए थे। बावजूद इसके दीपिका ने अपना काम पूरा किया। 
 

49

रणवीर ने बताया- इस हालत में दीपिका डांस करते वक्त अगर एक सर्कल में चलती थीं तो पीछे उनके पैरों के निशान बने दिखाई देते थे। इस कदर उनके पैरों से खून बह रहा था। इस वीडियो को देखने के बाद दीपिका के फैंस उनकी हिम्मत और लगन की तारीफ कर रहे हैं।

59

रणवीर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- वो आज जो भी हैं अपनी कड़ी मेहनत से हैं और इसे उन्होंने अपनी खूबी से हासिल किया है। आप कोई नहीं होते उनकी तरफ उंगली उठाने वाले।

69

आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका को ड्रग्स मामले में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। वहीं इस दौरान सोशल मीडिया यूजर्स ने इस कपल के लिए काफी निगेटिव कमेंट्स किए थे।  

79

वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर और दीपिका जल्द ही कबीर खान की फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी पर बनी है। ​फिल्म में रणवीर ने कपिल देव की भूमिका निभाई है। वहीं दीपिका ने रोमी भाट‍िया का किरदार निभाया है, जो कि कप‍िल देव की पत्नी हैं। वहीं, रणवीर एक और फिल्म कर रहे हैं जिसका नाम जयेशभाई जोरदार है।

89

बता दें कि दीपिका-रणवीर ने 6 साल डेटिंग के बाद शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी रामलीला फिल्ल से शुरू हुई थी। इस फिल्म में दोनों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने को मिली और इस तरह की खबरें आनी शुरू हो गईं कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। दोनों अपनी रिलेशनशिप को दुनिया की नजरों से बचाने की बहुत कोशिश की थी।

99

कहा जाता है कि फिल्म रामलीला में एक रोमांटिक सीन के दौरान दोनों को किस करना था और निर्देशक के कट बोलने के बाद भी दोनों एक दूसरे को किस करते रहे थे।

Recommended Stories