जब ऐश्वर्या राय के लिए ऐसी बात कह बैठे थे ऋतिक रोशन, उसे लेकर एक्टर को आज भी है पछतावा

Published : Jul 31, 2020, 03:44 PM ISTUpdated : Jul 31, 2020, 07:00 PM IST

मुंबई। ऐश्वर्या राय ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'धूम 2', जोधा-अकबर और गुजारिश में काम किया है। इन तीनों ही फिल्मों में इस जोड़ी की केमेस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया। हालांकि आज भले ही ऋतिक रोशन अपनी को-एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की तारीफ करते नहीं थकते हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने ऐश्वर्या को मिसजज कर लिया था। दरसअल, ये वाकया तब का है जब ऋतिक ने ऐश्वर्या के साथ कोई फिल्म भी नहीं की थी।

PREV
18
जब ऐश्वर्या राय के लिए ऐसी बात कह बैठे थे ऋतिक रोशन, उसे लेकर एक्टर को आज भी है पछतावा

इस बारे में ऋतिक ने अपने एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया था कि वो अब इस बात को लेकर खुद गिल्टी महसूस करते हैं कि उन्होंने ऐश्वर्या राय को सही से जज नहीं किया था।

28

दरअसल, ऋतिक ने उस इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें लगता था कि ऐश्वर्या की खूबसूरती काफी हद तक उनके टैलेंट को छुपा लेती है। हालांकि, बाद में जब ऋतिक रोशन ने ऐश्वर्या के साथ काम किया तो उन्हें पता चला कि ऐश्वर्या के चेहरे से जितना दिखता है उससे कहीं ज्यादा टैलेंट उनके भीतर है।

38

ऐश्वर्या को लेकर ऋतिक की सोच तब बदली थी, जब वो फिल्म धूम 2 के लिए ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में शूटिंग कर रहे थे। ऋतिक ने कहा था, ‘मैंने ऐश्वर्या के अंदर वो समर्पण देखा। उनका फोकस लगातार अपने काम पर ही था। उनका अप्रोच ऑफ वर्क बेहतरीन है।

48

ऐश्वर्या राय के साथ 'धूम 2' में काम करने के बाद ऋतिक की सोच ऐश्वर्या के प्रति पूरी तरह बदल गई थी। वैसे वो पहले इंसान नहीं है जिन्होंने सरेआम ऐश्वर्या की बेइज़्जती की हो। इससे पहले विवेक ओबरॉय ने ऐश से जुड़े एक सवाल पर कहा था कि जितनी प्लास्टिक टपरवेयर (प्लास्टिक कंपनी) में नहीं है उतना हमारे बॉलीवुड में है। उनका निशाना सीधा ऐश्वर्या राय पर था। 

58

ऐश्वर्या ने भी ऋतिक को लेकर कहा था कि वह अपने को-स्टार ऋतिक के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। ऋतिक उनके लिए स्पेशल को-स्टार हैं। बता दें, ऐश्वर्या और ऋतिक की सबसे पहले मुलाकात तब हुई थी जब उन्हें फिल्म ‘मिशन कश्मीर’ के लिए अप्रोच किया गया था।

68

ऋतिक और ऐश्वर्या 2006 में आई फिल्म 'धूम 2' में साथ नजर आए थे और उसके बाद से ही दोनों की केमेस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया।

78

हालांकि, इस फिल्म में ऋतिक और ऐश्वर्या के किसिंग सीन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म के लिए ऋतिक को 'बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल' का अवॉर्ड भी मिला था।

88

फिल्म जोधा अकबर के एक सीन में ऋतिक रोशन के साथ ऐश्वर्या राय।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories