Published : Sep 06, 2020, 02:24 PM ISTUpdated : Sep 11, 2020, 10:39 AM IST
मुंबई. कोरोना की वजह से दुनियाभर में लोग दहशत में है। रोज इस वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे हैं। भारत में तो अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज-वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच करीना कपूर और अजय देवगन को लेकर एक पुराना किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये किस्सा दोनों के बीच स्क्रीन पर किस सीन को लेकर हैं। आइए, जानते है क्या ये किस्सा...
अजय देवगन और करीना कपूर ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया था। इसमें ओमकारा, सत्याग्रह, गोलमाल सीरीज जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं। दोनों ने जितनी भी फिल्में की सब सुपरहिट रहीं। लोगों ने इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया।
210
दोनों की 7 साल पुरानी एक फिल्म को लेकर इन दिनों चर्चा हैं। दरअसल, 2013 में करीना और अजय ने प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' में काम किया था। इस फिल्म में दोनों के बीच एक लिप-लॉक सीन फिल्माया जाना था लेकिन करीना ने अजय को किस करने से साफ मना कर दिया था ।
310
इसके पीछे क्या वजह थी, इस बात का खुलासा 7 साल बाद हुआ। एक मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबित, करीना की शादी 2012 में सैफ अली खान से हुई थी। शादी के दौरान वो प्रकाश झा की इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। करीना नहीं चाहती थीं कि वो शादी के मौके पर किसी हीरो के साथ ऐसा कोई भी सीन करें। इसी डर की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया था।
410
करीना ने सैफ के कारण अजय को किस ना करने का फैसला लिया था। बता दें कि करीना ने शादी से पहले कई फिल्मों में लिपलॉक सीन दिया था। इसमें 'जब वी मेट' का एक सीन काफी चर्चा में रहा था।
510
इस फिल्म में करीना का शाहिद कपूर के साथ किसिंग सीन था। 'कमबख्त इश्क' में तो करीना ने अक्षय कुमार को 10 बार लिप-लॉक किया था। वहीं 'की और का' में अर्जुन कपूर के साथ भी किसिंग सीन दिया था।
610
वैसे, आपको बता दें कि सिंघम 2 में करीना को अजय के साथ काम करने में काफी दिक्क्तें हुई थी। करीना को शिकायत थी कि अजय बहुत ज्यादा सिगरेट पीते हैं और इससे उनके साथ बैठना काफी मुश्किल होता है।
710
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- शॉट के दौरान भी वो धुआं उड़ा रहे होते हैं। उनके साथ एक कमरे में खड़े रहना मुश्किल है। कई बार हम खाना खा रहे होते थे और अजय सिगरेट पीना शुरू कर देते थे।
810
बता दें कि करीना इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। वे दूसरी बार मां बनने वाली है। खबरों की मानें तो वे नए साल में बच्चे को जन्म देगी।
910
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना को आमिर खान के साथ लालसिंह चड्ढा की शूटिंग शुरू करना है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभी करीना को 100 दिन की शूटिंग करना है। लेकिन प्रेग्नेंसी के चलते करीना के हिस्सों की शूटिंग करना मेकर्स के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाला है। इसकी वजह ये है कि उनका बेपी बंप अब दिखने लगा है।
1010
अब मेकर्स ने नया प्लान बनाया है। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक करीना के बेबी बंप को छुपाने के लिए मेकर्स कंप्यूटर ग्राफिक्स का सहारा लेने की सोच रहे हैं। ये फिल्म पहले इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।