जब मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत ने कर दी थी शाहरुख की बोलती बंद, किंग खान ने पूछ लिया था ऐसा सवाल

Published : Nov 30, 2020, 04:39 PM ISTUpdated : Dec 03, 2020, 10:25 AM IST

मुंबई. कोरोना (corona) की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। रोज इस वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे हैं। कई तो मौत के मुंह में भी जा चुके हैं। हालांकि, सरकार लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई बड़े कदम उठा रही है। ऐसे में आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट आए हैं। वहीं, सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियां, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच मुकेश अंबानी (mukesh ambani) के बेटे अनंत अंबानी (anant ambani) और शाहरुख खान (shahrukh khan) को लेकर एक किस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये किस्सा अनंत अंबानी की पहली सैलरी से जुड़ा है। आइए, जानते है पूरा किस्सा...

PREV
18
जब मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत ने कर दी थी शाहरुख की बोलती बंद, किंग खान ने पूछ लिया था ऐसा सवाल

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी दुनिया के सबसे अमीर कपल्स में शुमार हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं। बेटी ईशा (isha ambani), आकाश (akash ambani) और अनंत सबसे छोटे हैं। अनंत अपने पिता की ही तरह काफी सिंपल रहना पसंद करते हैं। वह जितने सिंपल हैं उतने ही ज्यादा हाजिरजवाब भी हैं। एक बार अनंत ने शाहरुख को अपने जवाब से शांत करा दिया था।

28

2017 में रिलायंस के 40 साल पूरे होने पर गुजरात के जामनगर में एक प्रोग्राम किया था। इस प्रोग्राम को शाहरुख खान ने होस्ट किया था।

38

शाहरुख खान ने मंच पर मुकेश अंबानी ने तीनों बच्चों से भी बातें कीं। आकाश और ईशा के साथ तो उन्होंने डांस भी किया था।

48

अनंत अंबानी से मंच पर बातचीत के दौरान शाहरुख ने उन्हें बताया कि मेरी पहली सैलरी 50 रुपए थी।
 

58

दरअसल, शाहरुख खान जब दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे तो एक बार पंकज उधास के म्यूजिक कंसर्ट में वह वॉलंटीयर बने थे, जिसके एवज में उन्हें 50 रुपए मिले थे। अपनी पहली कमाई से शाहरुख ताजमहल घूमने गए थे।

68

अपनी पहली सैलरी के जिक्र के बाद उन्होंने अनंत से उनकी पहली कमाई पूछी। इस सवाल को सुनने के बाद अनंत ने जो जवाब दिया, उसको सुनकर समारोह में बैठे सभी लोगों के हंस पड़े।

78

अनंत अंबानी ने अपनी पहली कमाई के सवाल पर शाहरुख से कहा कि आप रहने दीजिए। अगर मैंने अपनी पहली सैलरी बता दी तो आप शर्मिंदा हो जाएंगे। अनंत का जवाब सुन शाहरुख भी लाजवाब हो गए।

88

आपको बता दें कि अनंत जल्दी ही गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, अभी डेट फिक्स नहीं हुई है।

Recommended Stories