जब सलमान और उनकी फैमिली ने मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन कपूर के रिश्ते पर उठाए थे सवाल फिर हुआ ये

Published : Jul 02, 2020, 11:29 AM ISTUpdated : Jul 08, 2020, 10:23 AM IST

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की दहशत फैली हुई है। हजारों लोग इस वायरस का शिकार हो रहे हैं और रोज कई लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में भी इस वायरस को लेकर दहशत कम नहीं हुई है। कई लोग अभी भी इस वायरस की चपेट में है। वैसे, देश में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हैं लॉकडाउन हटा दिया गया है और अनलॉक 2 में भी लोगों को और ज्यादा सुविधाएं दी जा रही है। हालांकि, आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियों, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की रिलेशनशिप को लेकर एक खबर वायरल हो रही है। दोनों के रिश्ते पर सलमान खान के परिवार ने कई सवाल तक खड़े कर दिए थे।

PREV
19
जब सलमान और उनकी फैमिली ने मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन कपूर के रिश्ते पर उठाए थे सवाल फिर हुआ ये

ये बात किसी से छुपी नहीं है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब तो दोनों ने अपने रिश्ते पर मोहर भी लगा दी है। इतना ही नहीं दोनों साथ में वेकेशन पर जाते रहते हैं।

29

मलाइका को लेकर ये भी खबरें मीडिया में आई थी कि खान परिवार की बहू होने के बावजूद अर्जुन के साथ उनका रिश्ता था।

39

द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार- सलमान और उनके पूरे परिवार घर पर हॉल के आसपास बैठा था और अर्जुन को एक आरोपी की तरह सामने बैठाकर उनसे सवाल किए गए थे। अर्जुन से उस वक्त मलाइका के साथ रिश्ते के बारे में सवाल किए गए थे, जब वह खान परिवार की बहू थीं।

49

लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब अर्जुन और मलाइका को खान परिवार द्वारा उनके लिंकअप पर शक करने के बाद अपने रिश्ते से इनकार करना पड़ा था।

59

दोनों के अफेयर की खबरें वायरल होने के बाद सलमान ने अर्जुन ही उनके पिता बोनी कपूर के खिलाफ भी सख्त कदम उठाया था। जब सलमान और अर्जुन के रिश्ते में खटास पड़ना शुरू हुई थी तो सलमान ने बोनी की 'वांटेड 2' और 'नो एंट्री में एंट्री' को भी बिना कोई कारण बताए छोड़ दिया था।

69

रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन सलमान की बहन को भी डेट कर चुके है। अर्पिता से ब्रेकअप के बाद अरबाज खान की पत्नी मलाइका से उनकी दोस्ती बढ़ने लगी थी और अब तो दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर सारी बातें साफ भी कर दी है।

79

बता दें कि मलाइका और अरबाज ने करीब 5 साल की डेटिंग के बाद 1998 में शादी की थी। लेकिन 2016 में वे अलग रहने लगे थे। 2017 में दोनों का तलाक फाइनल हुा था। दोनों का 18 साल का बेटा है, जो मलाइका के साथ रहता है। 

89

आज की बात करें तो मलाइका, अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। उन्होंने एक चैट शो में अपनी शादी को लेकर भी बात की थी। उन्होंने बताया था- मैं व्‍हाइट वेडिंग चाहती हूं जो समंदर किनारे हो। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी।

99

मलाइका ने एक इंटरव्यू में बताया था- खान फैमिली काफी मार्डन है और उनके तौर तरीके भी बेहद मॉर्डन है। वहां पर सबके साथ एक जैसा ही व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर वो दोबारा कभी जन्म लेती हैं तो वे फिर उसी घर में शादी करना चाहेंगी और खान परिवार की बहू बनना चाहेगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories