जब अनुष्का के होने वाले बच्चे को लेकर घबरा गई थी करीना की सास, पोते तैमूर के लिए दादी ने कही थी ये बात

मुंबई. प्रेग्नेंट करीना कपूर (kareena kapoor)  इन दिनों मुंबई में नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश में पति सैफ अली खान (saif ali khan) के साथ है। दरअसल, सैफ अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग यहीं कर रहे हैं। इसलिए करीना भी बेटे तैमूर अली खान (taimur ali khan) के साथ यहीं है। उन्होंने दिवाली भी हिमाचल में पति के साथ ही मनाई। ये तो सभी जानते हैं कि तैमूर ऐसे स्टार किड हैं, जो अपने जन्म के तुरंत बाद से ही चर्चा में हैं। तैमूर सबसे ज्यादा खबरों में रहने वाले स्टार किड हैं। अब करीना एक बार फिर से मां बनने जा रही हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर दी थी। वहीं, दूसरी तरफ करीना के अलावा अनुष्का शर्मा (anushka sharma) भी प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बीच करीना की सास शर्मिला टैगोर (sharmila tagore) का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में वे अपने पोतो को लेकर काफी चिंतित नजर आ रही है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 19, 2020 11:12 AM IST / Updated: Nov 22 2020, 10:25 AM IST

19
जब अनुष्का के होने वाले बच्चे को लेकर घबरा गई थी करीना की सास, पोते तैमूर के लिए दादी ने कही थी ये बात

दरअसल, तैमूर की दादी अपनी बहू करीना के चैट शो में कुच महीने पहले पहुंची थीं और कई मुद्दों पर खुलकर बात की थी। उन्होंने तैमूर को लेकर भी बात की। 

29

इस दौरान करीना की सास ने कहा था कि सोशल मीडिया एक चिंता का विषय है और किस तरह इसका बच्चों पर प्रभाव पड़ेगा और उनके पेरेंट्स का इसपर कोई कंट्रोल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इन सबसे प्रभावित होने के लिए तैमूर अभी काफी छोटे हैं और जब वो बड़े होंगे तब उन्हें इससे परेशानी हो सकती है। 

39

उन्होंने कहा था - जब तैमूर बड़ा होकर सोशल मीडिया चलाने लगेगा तब उसपर बहुत सारी जानकारी की बौछार होगी। मुझे लगता है कि जब मीडिया यह करता है तब वो आपको बनाता और फिर एकदम से छोड़ देता है। 

49

तैमूर की दादी ने इस दौरान क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बच्चे के बारे में भी बात की। शर्मिला ने मुस्कुराते हुए कहा था कि कल जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का बच्चा होगा तब हो सकता है कि तैमूर को नजरअंदाज कर दिया जाए। 
 

59

शर्मिला ने कहा था कि अभी तैमूर इन सब चीजों के लिए काफी छोटे हैं लेकिन अगर 7-8 साल की उम्र तक उसपर फोकस किया जाता है और फिर अचानक उसे छोड़ दिया जाता है तो इससे फर्क पड़ेगा। इसपर माता- पिता को ध्यान देने की जरूरत है। दादी होने के नाते मैं केवल इन परेशानियों के बारे में बता सकती हूं।
 

69

तैमूर का जन्म दिसंबर 2016 में हुआ था और तब से अब तक वो अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अब तैमूर जल्द ही बड़े भाई बनने जा रहे हैं तो वहीं अगले साल अनुष्का- विराट भी पहली बार पेरेंट्स बनेंगे।

79

तैमूर के पापा सैफ अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में तैमूर के बिहेवियर को लेकर कहा कि वो घर में सभी पर धौंस जमाता है।

89

सैफ ने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें लगता है कि तैमूर के साथ थोड़ा स्ट्रिक्ट होना पड़ेगा, लेकिन उन्होंने ऐसा करना छोड़ दिया है। वे कहते हैं कि तैमूर उनका तीसरा बच्चा है और करीना का पहला, इसलिए वो तैमूर को थोड़ा बिगाड़ रही हैं।

99

सैफ ने 'कॉफी विद करन' में बताया था कि बेटे तैमूर की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतना रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos