जब ऐश्वर्या के साथ सुशांत ने किया था डांस, एक्ट्रेस को उठा तो लिया लेकिन नीचे उतारना ही भूल गए

Published : Jun 15, 2020, 12:40 PM ISTUpdated : Jun 17, 2020, 12:19 PM IST

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी फांसी की बात साबित हुई है। 34 साल के सुशांत का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में होगा। उनके पिता केके सिंह, बड़ी बहन और चचेरे भाई विधायक नीरज कुमार मुंबई पहुंच गए हैं। बता दें कि सुशांत बेहतरीन एक्टर होने के साथ ही अपनी डांसिंग स्किल्स के लिए भी जाने जाते थे। सुशांत ऐश्वर्या राय के बहुत बड़े फैन थे। जब उन्होंने अपना करियर शुरू भी नहीं किया था तभी से वो ऐश के दीवाने थे। 

PREV
18
जब ऐश्वर्या के साथ सुशांत ने किया था डांस, एक्ट्रेस को उठा तो लिया लेकिन नीचे उतारना ही भूल गए

2006 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐश्वर्या राय ने डांस किया था। खास बात ये है कि उस परफॉर्मेंस में बतौर बैकग्राउंड डांसर सुशांत सिंह राजपूत भी उनके साथ थे। इतना ही नहीं, इस परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने ऐश्वर्या को लिफ्ट भी किया था। 

28

ये बात तब की है, जब सुशांत ने एक्टिंग शुरू भी नहीं की थी। उस दौर में सुशांत  कोरियोग्राफर श्यामक डावर के डांस ग्रुप में काम करते थे और उसी के चलते उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स में डांस करने का मौका मिला था। 

38

सुशांत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने ऐश्वर्या राय को लिफ्ट तो कर लिया था लेकिन वो उन्हें उतारना ही भूल गए। दरसअल, सुशांत ऐश्वर्या के इतने बड़े फैन थे कि लिफ्ट करने के बाद वो उन्हे नीचे उतारना ही भूल गए। ये देख ऐश्वर्या भी हैरान रह गई थीं।
 

48

बता दें कि सुशांत के एक्टिंग करियर की शुरुआत 2008 में टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से हुई थी। इसके बाद उन्हें 'पवित्र रिश्ता' में काम करने का मौका मिला था। 

58

सुशांत, श्यामक डावर की डांस अकादमी में प्रशिक्षित थे, इस वजह से वह डांस रियलिटी शो में शामिल हुए। उन्होंने 2010 में जरा नचके दिखा 2 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। जहां वह मस्त कलंदर बॉयज टीम का हिस्सा थे।

68

सुशांत ने 2010 में 'झलक दिखला जा' सीजन 4 में भी हिस्सा लिया था। उन्हें शो में कोरियोग्राफर शंपा सोंथालिया के साथ जोड़ा गया था। वे डांस रियलिटी शो के पहले रनर-अप थे। 

78

बता दें कि सुशांत पिछले 6 महीने से स्ट्रेस में थे। पुलिस को उनके फ्लैट से कुछ मेडिकल रिपोर्ट भी मिली हैं। सुशांत सिंह राजपूत की कोरोना जांच भी हुई। यह निगेटिव आई है। अभिनेता का अंतिम संस्कार दोपहर बाद मुंबई में होगा।

88

सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म 'छिछोरे' थी। उनकी मौत पर बॉलीवुड में सदमा पहुंचा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तमाम केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने दुख जताया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories