ऋषि कपूर से आयुष्मान खुराना की पत्नी तक, इन सेलेब्स ने जीती कैंसर से जंग

Published : Feb 04, 2020, 10:29 AM IST

मुंबई. कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसे हो जाए उसकी जान लेकर ही मानती है। इसके प्रकोप से बॉलीवुड तक नहीं बचा। सिनेमा जगत में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने कैंसर के चलते अपनी जान गवां दी तो कइयों ने इससे जंग जीती। दरअसल, आज यानी की 4 फरवरी को विश्व कैंसर डे मनाया जाता है। इस दिन के मौके पर सिनेमा जगत के उन सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने कैंसर से जंग जीती है और अपने परिवार के साथ खुशी के पल बिता रहे हैं।

PREV
17
ऋषि कपूर से आयुष्मान खुराना की पत्नी तक, इन सेलेब्स ने जीती कैंसर से जंग
सोनाली बेंद्रे को साल 2018 की जुलाई में कैंसर की बीमारी के बारे में पता चला था। इसका खुलासा उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए किया था कि उन्हें मेटास्टैटिक कैंसर है। इसके बाद वो इलाज के लिए न्यूयार्क चली गईं। इलाज कराकर एक्ट्रेस पिछले साल ही लौंटी हैं। एक्ट्रेस ने कीमोथेरेपी से कैंसर की जंग जीती। अब वो अपने परिवार के साथ खुशी के कीमती पल बिता रही हैं।
27
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को साल 2018 में प्री-इन्वेसिव ब्रेस्ट कैंसर होने की बात पता चली थी, उन्होंने ने भी बिना हिचकिचाए इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके दी थी। ताहिरा ने बताया था कि उन्हें जीरो स्टेज डिटेक्ट हुआ है और वह मैस्टेक्टमी यानी ब्रेस्ट निकालने की प्रक्रिया से गुजर चुकी हैं। बताया गया कि ताहिरा के राइट ब्रेस्ट में कैंसर के सेल्स पाए गए थे, जो बहुत तेजी से मल्टीप्लाई हो रहे थे जिस वजह से उन्हें ब्रेस्ट की सर्जरी करवानी पड़ी। अब वो इलाज कराकर लौंट आईं और ठीक हैं।
37
इरफान खान ने साल 2018 में मार्च में कैंसर की बीमारी का खुलासा किया था। एक्टर ने बताया था कि उन्हें हाई-ग्रेड न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर हुआ था। यह एक असाधारण बीमारी है, जिसके कम मामले सामने आते हैं और जिसके बारे में लोगों को कम जानकारी है और इसलिए इसके ट्रीटमेंट में संदेह की संभावना भी ज्यादा होती है। बीमारी का पता चलते ही एक्टर ने लंदन में जाकर इलाज करवाया और एक साल बाद 2019 में मार्च में भारत वापस लौटे। भारत लौटने के बाद वो आते ही काम में बिजी हो गए।
47
ऋषि कपूर को सितंबर, 2018 में कैंसर की बीमारी का पता चला था लेकिन उन्होंने इस बात को मीडिया से छुपाने की कोशिश की थी। एक्टर ने बिना किसी बात का खुलासा किए फैंस को सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वे अपना ट्रीटमेंट कराने अमेरीका जा रहे हैं। लेकिन, मीडिया के खंगालने के बाद इस बात का पता उनके भाई रणधीर कपूर से चला की ऋषि को कैंसर है। हालांकि, अब वो ठीक हैं और इलाज कराकर वापस लौट चुके हैं।
57
सोनाली के बाद 2018 अक्टूबर में नफीसा अली को कैंसर की खबरों ने भी सभी को चौंका दिया था। नफीसा अली को ओवेरियन कैंसर था, जो कि थर्ड स्टेज पर था। लेकिन, एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी और बीमारी से डट कर लड़ती रहीं। इस तरह के कैंसर में ओवरी यानी बच्चेदानी के अंदर या बाहर के लेयर्स में कैंसर के हानिकारक सेल्स बनने लगते हैं। हालांकि, अब वो पहले से ठीक हैं।
67
मनीषा कोइराला को 42 साल की उम्र में ओवेरियन कैंसर के बारे में पता चला था जिसके लिए उन्होंने न्यूयॉर्क में इलाज कराया था। कई सर्जरी और कीमोथेरेपी के बाद उन्हें 2015 में कैंसर-मुक्त घोषित किया गया था।
77
भारतीय मूल की एक्ट्रेस लीसा रे को 2009 में Multiple Myeloma नामक कैंसर की बीमारी के बारे में पता चला था। Multiple Myeloma एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। लीसा रे एक साल से ज्यादा समय तक कैंसर से लड़ीं और 2010 में कैंसर मुक्त हुईं। लीसा रे को सबसे ज्यादा पॉपुलेरिटी नुसरत फतेह अली खान के गाने आफरीन आफरीन से मिली थी। हाल ही में लीसा रे का पहला संस्करण 'इन क्लोज टू द बोन' रिलीज हुआ है। इस किताब में एक्ट्रेस ने कैंसर को हराने की कहानी लिखी है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories