World Family Day: बच्चन से लेकर कपूर खानदान तक, जानें बॉलीवुड इंडस्ट्री में कौन किसका है रिश्तेदार

Published : May 15, 2021, 01:14 PM IST

मुंबई. आज यानी 15 मई वर्ल्ड फैमिली डे (World Family Day) हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स है, जिनके बारे में शायद आपको नहीं पता कि वे आपस में रिश्तेदार है। इस मौके पर आपको बताने जा रहे हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में कौन किसका रिश्तेदार है। चाहे करीना कपूर और अमिताभ बच्चन हो या फिर रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर। वैसे अजय देवगन और रानी मुखर्जी के बीच भी जीजा-साली का रिश्ता है तो पटौदी और कपूर खानदान भी आपस में रिलेटिव्स है। फिलहाल, लॉकडाउन की वजह से सभी सेलेब्स घर पर फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं।

PREV
19
World Family Day: बच्चन से लेकर कपूर खानदान तक, जानें बॉलीवुड इंडस्ट्री में कौन किसका है रिश्तेदार

अमिताभ बच्चन और कपूर फैमिली आपस में रिश्तेदार हैं। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की शादी देश के प्रमुख उद्योगपति निखिल नंदा से हुई है, जो राजकपूर की बेटी ऋतु नंदा के बेटे हैं। निखिल रिश्ते में करीना और करिश्मा कपूर के भाई लगते हैं, इस नाते बिग बी की बेटी श्वेता उनकी भाभी हैं।

29

पटौदी और कपूर खानदान भी रिश्तेदार है। बता दें कि राज कपूर की पोती और रणधीर कपूर की बेटी करीना कपूर पटौदी खानदान की बहू है। करीना, सैफ अली खान की पत्नी है। सैफ गुजरे जमाने की एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के बेटे है।

39

ऐसे ही काजोल नूतन की भांजी हैं और एक्टर मोहनीश बहल की बहन भी। मोहनीश बहल, नूतन के बेटे हैं। काजोल और रानी मुखर्जी भी चचेरी बहनें हैं।

49

संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त बीते जमाने के जुबली स्टार राजेंद्र के बेटे कुमार गौरव की पत्नी हैं। संजय-कुमार में जीजा-साले का रिश्ता है।
 

59

करन जौहर जाने-माने निर्माता आदित्य चोपड़ा की बुआ हीरू जौहर के बेटे हैं। इस हिसाब से आदित्य की पत्नी रानी मुखर्जी, करन की भाभी हैं।

69

सोनम कपूर और रणवीर सिंह रिश्ते में भाई-बहन हैं। दरअसल, रणवीर की दादी और सोनम कपूर की नानी बहनें हैं।
 

79

बहुत कम लोग यह जानते हैं कि फरहान, जोया अख्तर और फराह-साजिद खान की माएं रिश्ते में बहनें हैं। इसके हिसाब से ये चारों आपस में भाई-बहन हुए।

89

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस साधना और बबीता चचेरी बहनें हैं, दोनों के पिता सगे भाई थे। इस हिसाब से करिश्मा और करीना कपूर, साधना की भांजियां हैं।
 

99

आलिया भट्ट और इमरान हाशमी के बीच भी भाई-बहन का रिश्ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आलिया के पिता महेश भट्ट, इमरान हाशमी के रिश्ते में मामा लगते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories