मुंबई. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) 54 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 15 मई, 1967 को मुंबई में हुआ था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली माधुरी उम्र के इस पड़ाव में भी एक्टिव हैं, हालांकि, वे अब कम ही फिल्मों में नजर आती है। फिलहाल, लॉकडाउन के चलते वे घर पर फैमिली के साथ वक्त बिता रही हैं। बात उनकी प्रॉपर्टी की करें तो इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार वे करीब 250 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। आपको बता दें कि माधुरी पति और दोनों बेटों के साथ मुंबई के आलीशान बंगले में रहती है। बर्थडे के मौके पर आपको माधुरी के घर की इनसाइड फोटोज दिखाने जा रहे हैं।