Published : Dec 10, 2020, 12:25 PM ISTUpdated : Dec 10, 2020, 01:07 PM IST
मुंबई. साल 2020 के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत हो चुकी है। ये साल किसी के लिए भी अच्छा नहीं रहा है। पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। इस साल सभी कारोबार भी ठप्प ही रहे हैं। ऐसे में इंडस्ट्रीज का घाटा हुआ। कोरोना काल में लोगों ने अपने घरों में परिवार के टाइम स्पेंड किया। पुराने शोज को फिर से टेलीकास्ट किया गया। इस बीच लोगों ने अपने पसंदीदा स्टार्स को गूगल पर खूब सर्च किया। साल के आखिरी महीने में अब गूगल ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलेब्स की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें टॉप 10 की लिस्ट में 5 बॉलीवुड सितारों ने जगह बनाई है। कंगना रनोट से 'बेबी डॉल' की सिंगर तक इन्होंने बनाई लिस्ट में जगह...
तीसरा स्थान कनिका कपूर
सॉन्ग 'बेबी डॉल' गाने वाली सिंगर कनिका कपूर ने गूगल की लिस्ट में तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। दरअसल, इस साल कोरोना के शुरुआती में कनिका एयरपोर्ट से चोरी-छुपे निकल गई थीं, जिसके बाद वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।
210
पांचवा स्थान
अमिताभ बच्चन
इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन को पांचवा स्थान मिला है। दरअसल, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को छोड़कर पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद वो चर्चा में आ गए थे। इसके अलावा बिग बी इन दिनों केबीसी में भी नजर आ रहे हैं। पूरे कोरोना काल में अमिताभ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थे।
310
सातवां स्थान
रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की मुख्य आरोपी मानी जाने वाली एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इस साल काफी चर्चा में रही हैं। उनका नाम ड्रग्स केस में भी सामने आया था और उन्हें कुछ दिनों तक जेल में रातें बितानी पड़ी थी।
410
नवां स्थान
अंकिता लोखंडे
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक्टर के परिवार का काफी सपोर्ट किया था और उन्होंने न्याय की मांग की थी, जिसके बाद वो भी चर्चा में आई थीं। उन्होंने इस लिस्ट में नवां स्थान पाया है।
510
दसवां स्थान
कंगना रनोट
सुशांत सिंह राजूपत के सुसाइड केस में पहले दिन से कंगना रनोट बेबाकी से अपनी बात रख रही हैं। उन्होंने कई सेलेब्स के खुलकर नाम लिए। इसके अलावा हाल ही में बीएमसी ने उनके ऑफिस पर कार्यवाही कर तोड़फोड़ की थी। गूगल की लिस्ट में उन्हें दसवां स्थान मिला है।
610
पहला स्थान
जो बाइडन
गूगल की टॉप सर्चिंग लिस्ट में पहले स्थान पर अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन हैं। मालूम हो हाल ही में अमेरिका में राष्ट्रपति के चयन के लिए चुनाव हुए थे।
710
दूसरा स्थान
अर्नब गोस्वामी
मालूम हो हाल ही में न्यूज एंकर अर्नब गोस्वामी को 2018 मई के केस में गिरफ्तार कर लिया गया था। साल 2018 के मई महीने में इंटीरियर डिजायनर अन्वय नाइक (Interior Designer Anvay Naik) औऱ उनकी मां कुमुद नाईक ने अलीबाग के अपने घर मे खुदकुशी की थी। मरने के पहले अन्वय ने खुदकुशी नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए 3 लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया था जिनमे एक नाम अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) का भी था।
810
चौथा स्थान
किम जोंग उन
गूगल 2020 की लिस्ट में उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन ने चौथे स्थान पर जगह बनाई है।
910
छठा स्थान
राशिद खान
राशिद खान अफगान क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से दुनिया भर में नाम कमाया। राशिद ने गूगल की लिस्ट में छठा स्थान पाया है।
1010
आठवां स्थान
कमला हैरिस
कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं। उन्होंने इस लिस्ट में आठवां स्थान पाया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।