शिल्पा शेट्टी से शाहिद कपूर की एक्ट्रेस तक, 2020 में इनके घर गूंजी किलकारी

Published : Dec 02, 2020, 02:20 PM ISTUpdated : Dec 06, 2020, 12:26 PM IST

मुंबई. दुनिया में किसी भी शादीशुदा कपल के लिए सबसे बेहतरीन पल वो होता है जब वो माता-पिता बनते हैं। ये एक ऐसा सुखद अनुभव है, जिसके आगे तमाम खुशियां भी फिकी पड़ जाती है। बच्चे के जन्म लेने के बाद मानो मां-बाप को दुनिया जहान की सारी खुशियां मिल गई हो। इस समय दुनिया जहां कोरोना महामारी से जूझ रही है और हजारों-लाखों की संख्या में लोग अपनी जाने गवां रहे हैं। ऐसे में ये साल भी अब खत्म होने वाला है। इस महामारी के बीच और पूरे साल में जो सेलेब्स माता-पिता बने उनके बारे में बता रहे हैं।

PREV
110
शिल्पा शेट्टी से शाहिद कपूर की एक्ट्रेस तक, 2020 में इनके घर गूंजी किलकारी

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फिटनेस फ्रीक हैं। वो अक्सर योगा करते और एक्सरसाइज करते हुए फोटोज, वीडियो शेयर करती रहती हैं। वो इस साल फरवरी के महीने में दूसरी बार मां बनी थीं। वो सरोगेसी की मदद से बेटी को घर लाईं। 
 

210

अमृता राव

फिल्म 'विवाह' में शाहिद कपूर के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस अमृता राव इस साल मां बनीं। उन्होंने शादी के 4 साल बाद बेटे को जन्म दिया। अमृता ने 2016 में आरजे अनमोल से शादी की थी। 

310

पूजा बनर्जी

टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने इस साल बेटे को जन्म दिया था। बता दें, उन्होंने  लॉकडाउन में ही ब्वॉयफ्रेंड कुणाल वर्मा से शादी की थी। 

410

दीया चोपड़ा

‘ना आना इस देश लाडो’ जैसे टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी एक्ट्रेस दीया चोपड़ा 6 अप्रैल को दूसरी बार मां बनी हैं। कोरोना महामारी के बीच ही एक्ट्रेस ने बेटी का अपने अंगने में स्वागत किया। उन्होंने और उनके पति रिची मेहता ने बेटी का नाम सोफिया रखा है। बता दें कि दीया चोपड़ा और रिची मेहता पहले से ही एक बेटे के माता-पिता हैं। रिची और दीया ने 2016 में शादी की थी।

510

एकता कौल

'मेरे अंगने में', 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'रब से सोणा इश्क' जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस एकता कौल ने 4 जून को एक बेटे को जन्म दिया था। उनके बेटे को दुनिया में आए 22 दिन पूरे हो चुके हैं। एकता कौल की बेटे के साथ हसबैंड सुमीत व्यास ने इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर की थी। इसमें एक्ट्रेस लाडले को प्यार करती नजर आई थीं। प्रेग्नेंसी के दौरान सुमीत व्यास पत्नी का खाने पीने से लेकर सभी चीजों का काफी ख्याल रखा करते थे। बता दें, एकता और सुमीत की शादी 2018 में हुई थी। सुमीत ने एक्ट्रेस से दूसरी शादी की है और दोनों के बीच 7 साल का अंतर है। एक्टर ने पहली शादी शिवानी टंकसले से की थी। हालांकि, 2017 में इस कपल का तलाक हो गया था।

610

नताशा स्टानकोविक

एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक ने भी इस साल बेटे को जन्म दिया। उन्होंने इस साल जनवरी में ही हार्दिक पांड्या के साथ सगाई की थी और लॉकडाउन, कोरोना काल में इस कपल ने शादी की थी। नताशा का बेटा 3 महीने का हो चुका है। 

710

मानसी शर्मा

छोटी सरदारनी फेम एक्ट्रेस मानसी शर्मा ने 12 मई को बच्चे को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी मानसी के पति युवराज हंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। युवराज हंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनका बेटा उनकी ऊंगुली को पकड़े हुए था। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'फिक्र मत करो मम्मी और पापा हमेशा आपका हाथ थामे रहेंगे और आपको गाइड करते रहेंगे। स्वागत है।'
 

810

स्मृति खन्ना

टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुम से ही है' फेम एक्ट्रेस स्मृति खन्ना भी कोरोना काल में ही मां बनी हैं। उन्होंने 15 अप्रैल को एक बेटी को जन्म दिया था। पैरेंट्स बनने के बाद स्मृति और उनके पति गौतम गुप्ता काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में स्मृति को बेटी के साथ कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसमें वो रोती हुई लाडली को चुप करती दिखी थीं।

910

रुसलान मुमताज

टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ फेम एक्टर रुसलान मुमताज की पत्नी निराली मेहता ने पहली बार माता-पिता बने हैं। एक्टर की पत्नी ने 26 मार्च को एक बेटे को जन्म दिया था। बच्चे के जन्म के एक दिन बाद ही डॉक्टर्स ने उन्हें हॉस्पिटल छोड़ने की सलाह दी थी। क्योंकि, उस समय कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे थे और पॉजिटिव मरीजों के लिए अस्पताल को तैयार करना था।

1010

सिखा सिंह

टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस सिखा सिंह ने 16 जून को एक बेटी को जन्म दिया था। मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो फरवरी में मालदीव ट्रिप पर अपने पायलट पति करण शाह के साथ गई थीं। इस दौरान दोनों ने सोच लिया था कि अगर उनके बेटी पैदा होती है तो वो उसका नाम अलायना सिंह शाह रखेंगे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories