शादी के 7 साल बाद पहली बार मां बनने वाली है 'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस, बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

Published : Oct 11, 2020, 10:08 AM ISTUpdated : Oct 14, 2020, 12:27 PM IST

मुंबई. टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में मानों इन दिनों खुशखबरी की बहार सी आ गई है। इंडस्ट्री के स्टार्स इस साल बच्चों का स्वागत कर रहे हैं तो वहीं, कुछ तो तैयारी में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में अब 'ये हैं मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस अनीता हंसनंदानी का नाम भी जुड़ गया है। काफी समय से उन्हें लेकर खबरें आ रही थीं कि वो प्रेग्नेंट हैं। आखिरकार अब एक्ट्रेस और उनके पति रोहित रेड्डी ने फैंस को खुशखबरी दी है।  

PREV
16
शादी के 7 साल बाद पहली बार मां बनने वाली है 'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस, बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

अनीता और रोहित ने एक बेहद क्यूट वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर ऐलान किया है कि वो माता-पिता बनने वाले हैं। अनीता ने वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि अब वो दो से तीन होने जा रहे हैं। 

26

एक्ट्रेस इस वीडियो में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में हार्ट इमोजी+ हार्ट इमोजी=तीन हार्ट इमोजी का इस्तेमाल करते हुए बताया कि उनके घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है।

36

इस वीडियो में अनीता और रोहित अपने रिश्ते के बॉन्ड को दिखा रहे हैं। कैसे उनका रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ था। फिर दोनों को प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। अब अनीता प्रेग्नेंट हैं। बता दें, अनीता हसनंदानी ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वो जल्द ही एक बेबी प्लान करेंगी।

46

अनीता की बेबी प्लानिंग की बात के बाद से खबरें आनी शुरू हो गई थी कि वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, अनीता ने इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। अब सभी के सामने साफ है कि अनीता और रोहित बेबी प्लानिंग कर चुके हैं और मां-बाप के रोल को निभाने के लिए तैयार हैं। 

56

गौरतलब है कि रोहित रेड्डी और अनीता हसनंदानी की मुलाकात कॉमन दोस्तों की वजह से हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और कुछ ही समय में ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया था। 

66

अनीता और रोहित की शादी 2013 के अक्टूबर में गोवा में हुई थी। अब शादी के सात साल बाद ये जोड़ी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही है। इस मोमेंट का वो बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories