पहले गुरुद्वारे में फिर हिंदू धर्म में करीना की 'सहेली' ने इस क्रिकेटर संग की थी शादी, वेडिंग एलबम

Published : Dec 05, 2020, 08:41 AM ISTUpdated : Dec 06, 2020, 12:23 PM IST

मुंबई. भारतीय क्रिकेटर टीम के कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रसेज के साथ 7 फेरे लिए हैं। ऐसी ही जोड़ियों में से एक है युवराज सिंह और हेजल कीच की जोड़ी। दोनों की शादी को आज 4 साल हो गए हैं। युवराज-हेजल की चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर उनकी लव स्टोरी के बारे में चलिए जानते हैं। सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में करीना कपूर की दोस्त का किरदार निभा चुकीं हेजल और युवराज की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में हुई थी। दोनों मिले थे एक बर्थडे पार्टी में...

PREV
17
पहले गुरुद्वारे में फिर हिंदू धर्म में करीना की 'सहेली' ने इस क्रिकेटर संग की थी शादी, वेडिंग एलबम

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों एक बर्थडे पार्टी में मिले जहां हेजल की मुस्कान और उनके खुशमिजाज स्वभाव पर उनका दिल आ गया था। युवराज ने बताया था कि वह पार्टी के बाद हेजल से मिले और फिल्म 'बॉडीगार्ड' में उनके काम की तारीफ भी की। सलमान और करीना की फिल्म में हेजल ने करीना की दोस्त का किरदार निभाया था।

27

युवराज ने कहा कि इस मुलाकात के बाद हेजल उनमें कुछ खास दिलचस्पी नहीं ले रही थीं। इतना ही नहीं, युवराज ने सात से आठ बार हेजल से पूछा था कि क्या वो उनके साथ कॉफी पर चलना चाहेंगी? लेकिन वो हमेशा ही इस बात को नजरअंदाज करती रहती थीं। 

37

क्रिकेटर ने बताया कि हेजल ने उन्हें परेशान कर दिया था, जिसके बाद वो ये सोचने लगे थे कि शायद वो किसी और को डेट कर रही हैं और उन्होंने मूव ऑन करने का फैसला कर लिया।  

47

इसके तकरीबन 3 साल बाद 2014 में युवराज सिंह ने हेजल को फिर से देखा। इस बार अंगद बेदी की फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में। उन्हें इस बात से हैरत हुई कि छोटे से परिचय के बाद वो उनकी दोस्त बन गई थी। 
 

57

युवराज ने अंगद से कहा कि वो हेजल से दूर रहें क्योंकि वो उन्हें पसंद करते हैं, इसके बाद युवराज ने हेजल के फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी, जो कि एक्ट्रेस ने तीन महीने के बाद एक्सेप्ट की थी।

67

इसके बाद 3 साल तक दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे आगे बढ़ी। दोनों ने मिलना-जुलना जारी रखा और इसी बीच हेजल ने युवराज को हां कहा था।

77

युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी दो रीति-रिवाजों से हुई थी। पहले इन्होंने गुरुद्वारे में फिर हिंदू धर्म के अनुसार सात फेरे लिए थे। इनकी शादी चार साल पहले 2016 में आज ही के दिन हुई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories