जब 8 साल छोटे शख्स को दिल दे बैठी थी बॉलीवुड की ये दादी, कुछ ऐसी थी इनकी प्रेम कहानी

मुंबई. बॉलीवुड के सीनियर कलाकारों में कुछ ऐसे एक्टर्स हैं, जो अपने किरदारों की वजह से आज भी लोगों की यादों में हैं। उसमें से एक एक्ट्रेस जोहरा सहगल हैं। उन्हें मां या दादी के किरदार में दर्शकों से बहुत प्यार मिला, इसलिए ही तो वो उम्र के आखिरी पड़ाव में भी काम करती रही थीं। 27 अप्रैल 1912 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जन्मीं जोहरा ने 102 साल की उम्र में 10 जुलाई, 2014 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। शुक्रवार को उनकी पुण्यतिथि थी। ऐसे में उनकी लव स्टोरी बता रहे हैं, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी।

Asianet News Hindi | Published : Jul 11, 2020 2:45 AM IST

16
जब 8 साल छोटे शख्स को दिल दे बैठी थी बॉलीवुड की ये दादी, कुछ ऐसी थी इनकी प्रेम कहानी

जोहरा बचपन से ही विद्रोही मिजाज की थीं। वो बचपन से ही टॉमब्वॉय की तरह रहती थीं। उन्हें लड़कियों की तरह गुड्डे गुड़‍ियों से खेलने का शौक नहीं था बल्क‍ि पेड़ पर चढ़ना और बाहर खेलना पसंद था।

26

बचपन में एक बार उन्होंने उदय शंकर को डांस परफॉर्म करते हुए देखा था। यही उनकी जिंदगी का टर्न‍िंग प्वॉइंट था। 

36

जोहरा का असली नाम साहिबजादी जोहरा मुमताजुल्लाह खान बेगम था। लेकिन, शादी के बाद उनका नाम बदलकर जोहरा सहगल हो गया था। ग्रेजुएशन करने के बाद जोहरा ने उदय शंकर के डांस ग्रुप में हिस्सा लिया था। 

46

उन्होंने 1935 में उदर शंकर के डांस ग्रुप के साथ जापान में पहला डांस परफॉर्म किया था और यहीं उनकी मुलाकात कामेश्वर सहगल से हुई। दोनों की दोस्ती हुई जो कि धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

56

कामेश्वर जोहरा से 8 साल छोटे थे, लेकिन उनके प्यार ने उम्र की कोई सीमा नहीं देखी। पहले तो जोहरा के पर‍िवार ने उनकी शादी के लिए साफ मना कर दिया पर बाद में वे सब मान गए।

66

उनकी शादी 14 अगस्त 1942 को इलाहाबाद में हुई। कामेश्वर और जोहरा के दो बच्चे किरण और पवन सहगल हैं। जोहरा को पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos